NEET PG 2025-26 Counselling: NEET PG 2025-26 काउंसलिंग के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल कम किए जाने के फैसले को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि मामले पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए 12 सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है.
सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) ऐश्वर्या भाटी ने अदालत को जानकारी दी कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए एक विशेष समिति बनाई गई है. यह समिति पर्सेंटाइल में कटौती से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करेगी और विभिन्न पक्षों के विचारों को भी शामिल करेगी.
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि समिति केवल सरकारी अधिकारियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS), मेडिकल संस्थानों और अन्य संबंधित हितधारकों से भी सुझाव मांगेगी. कोर्ट ने समिति को निर्देश दिया है कि वह प्राप्त सुझावों और तथ्यों का विस्तार से अध्ययन करे तथा अपनी रिपोर्ट आठ सप्ताह के भीतर अदालत के समक्ष पेश करे. रिपोर्ट के आधार पर आगे की सुनवाई में मामले पर निर्णय लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: अब बच्चे स्कूल में सीखेंगे ड्रग्स से बचने के तरीके, सिलेबस में होगा शामिल...