विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 1st मेरिट लिस्ट आज शाम 5 बजे होगी जारी

महाराष्ट्र FYJC पहली मेरिट सूची mahafyjcadmissions.in पर आज जारी की जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है वे आवेदन कर सकते हैं.

Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 1st मेरिट लिस्ट आज शाम 5 बजे होगी जारी
नई दिल्ली:

Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा और खेल विभाग आज 26 जून को प्रथम वर्ष जूनियर कॉलेज (FYJC) या कक्षा 11 में एडमिशन के लिए CAP राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट या मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ लिस्ट जारी करेगा. जारी होने पर, उम्मीदवार महाराष्ट्र FYJC पहली मेरिट सूची mahafyjcadmissions.in पर देख सकते हैं. प्रथम चरण के लिए जूनियर कॉलेज अलॉटमेंट जारी होगा. छात्र लॉगिन के जरिए से आवंटित जूनियर कॉलेज का डिटेल्स भरना होगा. आवंटित छात्रों की लिस्ट का प्रदर्शित होगी.इस चरण में प्रवेश के लिए कट-ऑफ सूची.27 जून से 3 जुलाई के बीच छात्रों को नीचे दी गई सभी  गतिविधियां पूरी करनी होंगी.

एडमिशन  के लिए  इन प्रोसेस के जरिए बढ़ना होगा आगे

सभी डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करने और फीस का भुगतान करने के लिए आवंटित जूनियर कॉलेज में रिपोर्ट करें.

कॉलेज लॉगिन पर प्रवेश की कंफर्म करें या अस्वीकृति और एडमिशन कैंसल कर सकते हैं. 

अगले राउंड के लिए खाली सीटें 5 जुलाई को जारी की जाएंगी.

इस साल कुल 9,435 जूनियर कॉलेज और हायर सेकेंडरी स्कूलों ने पहले राउंड के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 21,23,040 सीटें हैं. इनमें से 18,97,526 सीटें सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के तहत उपलब्ध हैं, जबकि 2,25,514 सीटें अलग-अलग कोटा के तहत आरक्षित हैं. महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 मई को शुरू हुई थी, लेकिन वेबसाइट क्रैश होने के बाद शेड्यूल को संशोधित किया गया. सोमवार, 26 मई को सुबह 11 बजे प्रक्रिया फिर से शुरू हुई.

ये भी पढ़ें-GPAT 2025 के नतीजे घोषित, 4,714 उम्मीदवार पास, एमफॉर्मा, Phd में मिलेगा एडमिशन, Direct link

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra FYJC Admission, Maharashtra FYJC Admission 2025, Maharashtra FYJC Admission Process, Maharashtra FYJC Admission Merit List, Maharashtra FYJC Admissions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com