विज्ञापन

IGNOU MBA 2026 Admissions: कुछ ही दिन में बंद होने जा रहे हैं IGNOU में MBA के रजिस्ट्रेशन, तुरंत करें अप्लाई

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) भारत की सबसे पुरानी और सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध कॉरेस्पोंडेंस ओपन यूनिवर्सिटी है. ये UGC-DEB से अप्रूव्ड और AICTE से भी मान्यता मिली हुई है, जिसका मतलब है कि आपकी डिग्री हर जगह वैलिड है. IGNOU कई ऑनलाइन और डिस्टेंस प्रोग्राम ऑफर करता है.

IGNOU MBA 2026 Admissions: कुछ ही दिन में बंद होने जा रहे हैं IGNOU में MBA के रजिस्ट्रेशन, तुरंत करें अप्लाई
MBA कोर्स के लिए फीस लगभग 64,000 रुपये है.

IGNOU MBA 2026 Admissions: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) के MBA प्रोग्राम के लिए एडमिशन की प्रक्रिया जल्द ही खत्म होने जा रही है. ऐसे में जिन भी इच्छुक उम्मदीवारों ने अभी एडमिशन का फॉर्म नहीं भरा है, वो समय रहते इसे भर दें. IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर इस प्रोग्राम के लिए अप्लाई किया जा सकता है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी, 2026 है. MBA प्रोग्राम के लिए केवल वही उम्मदीवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास बैचलर डिग्री होगी. बैचलर कोर्स में जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के कम से कम 50 परसेंट मार्क्स होने चाहिए, जबकि रिज़र्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एलिजिबल होने के लिए 45 परसेंट मार्क्स चाहिए. वहीं  scholarships.gov.in पर स्कॉलरशिप के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन?

ignou.ac.in पर आपको Admission का सेक्शन दिखेगा. इस सेक्शन पर क्लिक कर दें. यहां पर IGNOU MBA 2026 Admission लिखा होगा. इसपर क्लिक कर दें. अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसके बाद ही फॉर्म को भरा जा  सकेगा. 

IGNOU क्या है?

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) भारत की सबसे पुरानी और सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध कॉरेस्पोंडेंस ओपन यूनिवर्सिटी है. ये UGC-DEB से अप्रूव्ड और AICTE से भी मान्यता मिली हुई है, जिसका मतलब है कि आपकी डिग्री हर जगह वैलिड है. IGNOU कई ऑनलाइन और डिस्टेंस प्रोग्राम ऑफर करता है.

IGNOU ऑनलाइन BBA और IGNOU ऑनलाइन MBA, इस यूनिवर्सिटी के कुछ पॉपुलर प्रोग्राम हैं. कई कॉलेज में MBA प्रोग्राम महंगे होते हैं. फीस 5 लाख या उससे ज़्यादा की होती है. लेकिन IGNOU ऑनलाइन MBA सस्ता है. पूरे कोर्स के लिए फीस लगभग 64,000 है. यह कुछ प्राइवेट इंस्टीट्यूट के एक सेमेस्टर के चार्ज से भी कम है. 

IGNOU ऑनलाइन MBA में आप क्या सीखते हैं?

  1. मार्केटिंग
  2. फाइनेंस
  3. ऑपरेशंस
  4. HR (ह्यूमन रिसोर्स)
  5. बिज़नेस स्ट्रैटेजी
  6. लीडरशिप
  7. इकोनॉमिक्स
  8. बिज़नेस कम्युनिकेशन

ये भी पढ़ें- अल-फलाह यूनिवर्सिटी की तरह कहीं आपका कॉलेज भी तो नहीं है फर्जी? फटाफट ऐसे कर लें चेक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com