विज्ञापन

CTET Exam Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है CTET का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

CTET 2026 का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

CTET Exam Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है CTET का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
CTET 2026 का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है

CTET Exam Result 2026: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET देने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है. लंबे इंतजार के बाद अब रिजल्ट जारी होने की घड़ी करीब मानी जा रही है. 8 फरवरी 2026 को हुई परीक्षा और कुछ सेंटर पर 1 मार्च को हुए री-एग्जाम के बाद से ही कैंडिडेट्स लगातार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब जब 'आंसर की' जारी हो चुकी है और ऑब्जेक्शन विंडो भी बंद हो गई है, तो माना जा रहा है कि रिजल्ट कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि रिजल्ट आते ही तुरंत चेक कर सकें.

आंसर की के बाद अब रिजल्ट की बारी

CTET की परीक्षा कराने वाली संस्था पहले ही 12 मार्च को पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की जारी कर चुकी है. इसके बाद उम्मीदवारों को 15 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था. अब ये प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है. पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार, आंसर की पर आपत्तियां बंद होने के 10 से 12 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है, इसलिए इस बार भी रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद है.

CTET पास करने के फायदे

ये परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं. इसमें दो पेपर होते हैं. पेपर 1 उन कैंडिडेट्स के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वालों के लिए होता है. इस परीक्षा को पास करने के बाद मिलने वाला सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैलिड रहता है और सरकारी टीचिंग जॉब के लिए बेहद जरूरी माना जाता है.

ऐसे करें CTET रिजल्ट चेक

  • रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आसानी से अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले ctet.nic.in वेबसाइट खोलें.

  • होमपेज पर CTET 2026 Result का लिंक दिखाई देगा.
  • उस लिंक पर क्लिक करें.
  • अब जरूरी डिटेल्स भरें.
  • जिस पेपर के लिए परीक्षा दी है उसे चुनें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सेव कर लें.

UP Board Result 2026 Date : राजस्थान और बिहार का रिजल्ट जारी, कब खत्म होगा यूपी बोर्ड के छात्रों का इंतजार?

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ctet Exam Result 2026, CTET Result 2026, CTET Scorecard Download, CTET official Website, How To Check Ctet Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com