विज्ञापन
3 minutes ago

CGBSE Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 Live Updates: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से आज 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा रहा है. राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी, जिसमें उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा. CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर ये रिजल्ट जारी होगा. इसके अलावा छात्र एनडीटीवी पर आकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें ndtv.in पर जाना होगा, या फिर छात्र क्यूआर कोड स्कैन करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. कुछ ही घंटे बाद छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. इस रिजल्ट से जुड़ी हर LIVE अपडेट आपको यहां मिल जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स से लेकर जिलावार नतीजे और बाकी तमाम जानकारी भी मिलेगी. 

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका 

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा
  • होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें. 
  • यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • Chhattisgarh 10th Result या फिर 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
  • ऐसा करते ही छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

Chhattisgarh Board Result 2026 LIVE:
 

Chhattisgarh Board Result 2026 LIVE: सबसे खुलेगा रिजल्ट, छात्रों को करना होगा ये काम

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को रिजल्ट खोलने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में उन्हें कुछ ट्रिक का इस्तेमाल करना होगा, जिससे सबसे पहले उनका रिजल्ट ओपन हो जाएगा. 

  • छात्र एक वेबसाइट की बजाय दो से तीन वेबसाइट्स खोलकर रखें
  • अपना रोल नंबर अपने दोस्तों या परिवार के लोगों के साथ शेयर करें
  • रिजल्ट जारी होते ही तुरंत हर जगह अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन दबाएं
  • एनडीटीवी का क्यूआर कोड स्कैन करें और तुरंत रिजल्ट देख लें

CG Board Result LIVE: वेबसाइट हो गई क्रैश तो कैसे देखें अपना रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है, ऐसे में अगर वेबसाइट क्रैश हो जाती है तो उसके लिए पहले से ही तैयारी रखनी होगी. छात्र एनडीटीवी पर आकर या फिर डिजीलॉकर पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा मैसेज से भी रिजल्ट देखा जा सकता है. 

Chhattisgarh Board Result 2026 LIVE: ठीक आधे घंटे बाद इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट अब से ठीक आधे घंटे बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी हो जाएगा. 

CG Board Result QR Code: क्यूआर कोड से चेक करें रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट के लिए छात्र एनडीटीवी के इस क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. 

Chhattisgarh Board Result 2026 LIVE: पांच लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने वाला है. बोर्ड के पांच लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. रिजल्ट चेक करने के लिए एनडीटीवी का क्यूआर कोड और आधिकारिक वेबसाइट का लिंक अपने पास रख लें.

Chhattisgarh Board Result LIVE: प्रोविजनल मार्कशीट के बाद कब मिलेगी असली मार्कशीट?

छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्र जो मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड करेंगे, वो प्रोविजनल (अस्थाई) होगी. ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को कुछ दिनों बाद उनके स्कूलों से मिल जाएगी. 

CG Board Result LIVE: डिजीलॉकर (DigiLocker) पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकते हैं, जो कॉलेज में एडमिशन के लिए मान्य होगी. इसके लिए डिजीलॉकर ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है. 

Chhattisgarh Board Result LIVE: वेबसाइट स्लो होने पर क्या करें?

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट अब से कुछ ही देर में जारी होने वाला है, ऐसे में रिजल्ट जारी होते ही पांच लाख से ज्यादा छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे, इसकी वजह से वेबसाइट स्लो हो सकती है. छात्र इस स्थिति में एनडीटीवी पर आकर अपना रिजल्ट चेक करें. 

Chhattisgarh Board Result LIVE: SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • 10वीं के लिए: CG10 लिखकर 56263 पर भेजें
  • 12वीं के लिए: CG12 लिखकर 56263 पर भेजें

Chhattisgarh Board Result LIVE: पासिंग मार्क्स का नियम

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय (थ्योरी और प्रैक्टिकल) में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. इससे कम नंबर लाने वाले छात्रों को फेल माना जाएगा. 

Chhattisgarh Board Result 2026 LIVE: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से औपचारिक रूप से परिणामों की घोषणा करेंगे. इसका लाइव अपडेट आप इस ब्लॉग में देख सकते हैं. 

ठीक दो घंटे बाद जारी हो जाएगा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अब से ठीक दो घंटे बाद जारी हो जाएगा. छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें और रिजल्ट जारी होते ही तुरंत चेक कर लें. 

Chhattisgarh Board Result LIVE: NDTV के क्यूआर कोड से चेक करें रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्र एनडीटीवी के क्यूआर कोड को स्कैन करके आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. स्कैन करते ही छात्र सीधे एनडीटीवी के बोर्ड पेज पर पहुंचेंगे, यहां अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट देख सकते हैं. 

Chhattisgarh Board Result LIVE: छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल दोपहर 2:30 बजे घोषित होगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों के लिए शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ये भी बताया कि छात्र किन अधिकृत वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसमें ndtv.in का नाम भी शामिल है. 

Chhattisgarh Board Result LIVE: कुछ ही घंटो का इंतजार, जारी होने वाला है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड के 5 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है, अब से कुछ ही घंटे बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. ठीक 2.30 बजे रिजल्ट जारी होगा.

Chhattisgarh Board Result 2026 LIVE: टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 12वीं  के रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी. पिछली बार भी टॉपर्स के नाम जारी किए गए थे. 

Chhattisgarh Board Result 2026 LIVE: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो 2025 में 10वीं का रिजल्ट 76.53 प्रतिशत रहा था, वहीं 12वीं में 81.87 प्रतिशत छात्र पास हुए थे.

Chhattisgarh Board Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट कहां होगा जारी?

छत्तीसगढ़ बोर्ड की इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. 

cgbse.nic.in 

cg.results.nic.in 

Chhattisgarh Board Result LIVE: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाएं
  • होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर दें
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं

CG Board Result LIVE: कुल इतने लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

कक्षा 10वीं की हाई स्कूल परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्र शामिल हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं की उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख छात्र शामिल हुए. इन सभी का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. 

CG Board Result LIVE: रिजल्ट को लेकर छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने किया था पोस्ट

बोर्ड रिजल्ट को लेकर छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा. 

CG Board Result LIVE: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2.30 बजे जारी होगा. छात्रों को अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहना होगा. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com