विज्ञापन

CBSE class 10 2nd Board Exam FAQ: CBSE 10वीं परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों का क्या होगा? किसे मिलेगा दूसरे एग्जाम में बैठने का मौका

CBSE class 10 2nd Board Exam FAQ: 2026 से लागू सीबीएसई की नई पॉलिसी के तहत अब बोर्ड एग्‍जाम साल में दो बार होंगे. जो छात्र अपने नतीजों से खुश नहीं हैं या पर्सेंटेज बढ़ाना चाहते हैं, किसी विषय में कंपार्टमेंट हो, उनके लिए CBSE का फेज 2 किसी वरदान से कम नहीं है.

CBSE class 10 2nd Board Exam FAQ: CBSE 10वीं परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों का क्या होगा? किसे मिलेगा दूसरे एग्जाम में बैठने का मौका

CBSE class 10 2nd Board Exam FAQ: CBSE बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का महीनों लंबा इंतजार खत्म हुआ है. लेकिन कई छात्र ऐसे हैं जो अभी भी कक्षा 10वीं के सेकेंड बोर्ड एग्‍जाम के इंतजार में हैं. 2026 से लागू सीबीएसई की नई पॉलिसी के तहत अब बोर्ड एग्‍जाम साल में दो बार होंगे. जो छात्र अपने नतीजों से खुश नहीं हैं या पर्सेंटेज बढ़ाना चाहते हैं, किसी विषय में कंपार्टमेंट हो, उनके लिए CBSE का फेज 2 किसी वरदान से कम नहीं है. जानें इस एग्‍जाम से जुड़ी हर बात. 

कौन दे पाएगा CBSE class 10 2nd Board Exam

CBSE ने class 10 2nd Board Exam या class 10 Board Exam Phase-2 के लिए कई नियम तय किए हैं. इन नियमों के अंतर्गत ही कोई भी छात्र दूसरी बार 10वीं बोर्ड परीक्षा देने का पात्र होगा. 

पहला बोर्ड एग्‍जाम दिया हो 

CBSE द्वार फरवरी-मार्च महीने में आयोजित बोर्ड एग्‍जाम सभी को देने अनिवार्य होंगे. जिन बच्‍चों ने ये परीक्षा दी हैं, वे फेज 2 एग्‍जाम के लिए पात्र होंगे. 

स्कोर सुधार के लिए दे सकते हैं 
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी हो चुके हैं. अब अगर आपका जो स्‍कोर आया है, उससे और बेहतर नंबर लाना चाहते हैं, तो अधिकतम 3 विषयों की दोबारा परीक्षा दे सकते हैं. ऐसी स्थिति में आपके दोनों प्रयासों यानी फर्स्‍ट और सेकेंड बोर्ड एग्‍जाम में से जिसमें भी ज्यादा नंबर होंगे, CBSE उसे ही आपकी फाइनल मार्कशीट में शामिल करेगा.

CBSE रिजल्ट में सरकारी स्कूलों का दबदबा, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय के 99 फीसदी से ज्यादा छात्र पास

कंपार्टमेंट आई है तो?

अगर किसी विषय में कपार्टमेंट आई हो तो फेज 2 एग्‍जाम में उस विषय का पेपर दे सकते हैं. 

इसके अलावा CBSE बोर्ड की परमिशन से जो छात्र स्‍पोर्ट्स केटेगरी के तहत किन्‍हीं कारणों से एग्‍जाम नहीं दे पाए हों, वे भी ये एग्‍जाम दे सकेंगे. 

कौन नहीं दे सकता सेकेंड बोर्ड एग्‍जाम 

CBSE ने साफ कर दिया है कि अगर किसी छात्र ने बोर्ड एग्‍जाम के पहले चरण यानी फरवरी-मार्च में हुए पेपर नहीं दिए हैं, या तीन अथवा उससे ज्यादा विषयों में अनुपस्थित रहे हैं, तो ऐसे छात्र बोर्ड एग्‍जाम पार्ट 2 नहीं दे सकेंगे. इसके अलावा जो छात्र 3 या उससे अधिक विषयों में फेल हुए हैं, वे भी अगले बोर्ड एग्‍जाम नहीं दे पाएंगे. 

कब होंगी 10वींबोर्ड पार्ट 2 की परीक्षाएं 

सीबीएसई ने स्पष्ट कर दिया है कि फेज 2 की परीक्षाएं 15 मई 2026 से 01 जून 2026 के बीच ली जाएंगी. इन एग्‍जाम के लिए प्रैक्टिकल और इंटरनल एसिसमेंट दोबारा नहीं होंगे. पहली बोर्ड परीक्षा के समय जो नंबर मिले थे, वही मान्‍य होंगे. 

10वींबोर्ड पार्ट 2 की परीक्षाएं देनी हों तो क्‍या करें, कितनी लगेगी फीस 

CBSE बोर्ड एग्‍जाम पार्ट 1 के रिजल्‍ट जारी होने के बाद दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए विंडो खोल दी जाएगी. इन एग्‍जाम को देने के लिए छात्रों को आवेदन करना होगा. छात्र स्‍कूल से संपर्क करके दूसरे एग्‍जाम के लिए रजिस्‍टर कर सकते हैं. सेकेंड बोर्ड एग्‍जाम देने के लिए 320 रुपए प्रति विषय के हिसाब से फीस देनी होगी. यानी तीन विषयों का एग्‍जाम देना है तो 960 रुपए फीस लगेगी.  

CBSE ने जारी किया नोटिफिकेशन 

रिजल्ट जारी होते ही 10वीं बोर्ड की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए 'लिस्ट ऑफ़ कैंडिडेट्स' जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. स्कूल 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक इसे जमा करवा सकेंगे. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Class 10 2nd Board Exam, Class 10 2nd Board Exam, Class 10 Board Exam Phase-2, CBSE Class 10 2nd Board Exam Dates, CBSE Class 10 2nd Board Exam Fees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com