Bihar Board 12th Result: रिजल्ट घोषित होते ही अक्सर बोर्ड की वेबसाइट धीमी पड़ जाती है या फिर बिल्कुल खुलती ही नहीं. ऐसे में छात्रों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. लेकिन अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. तकनीक के साथ रिजल्ट देखने के कई आसान विकल्प उपलब्ध हो गए हैं, जिनसे आप बिना किसी इंतजार के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड के छात्र अब न सिर्फ वेबसाइट, बल्कि इंटरनेट के बिना भी रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए एसएमएस के जरिए परिणाम प्राप्त करने की सुविधा दी गई है, जो सबसे सरल और तेज तरीका है. इसके अलावा डिजीलॉकर भी एक भरोसेमंद विकल्प है, जहां आप कुछ ही सेकंड में अपना रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इन नए विकल्पों से अब रिज़ल्ट देखने का झंझट काफी कम हो गया है और स्टूडेंट्स बिना किसी दिक्कत के अपना परिणाम हासिल कर सकते हैं.
SMS के जरिए ऐसे देखें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
- अपने मोबाइल का मैसेज ऐप खोलें
- नया संदेश लिखें — BIHAR12 (स्पेस) अपना रोल नंबर
- यह मैसेज 56263 नंबर पर भेज दें
- कुछ ही क्षणों में आपका रिज़ल्ट SMS के माध्यम से मोबाइल पर आ जाएगा
डिजिलॉकर से बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट और मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें
1. डिजिलॉकर की वेबसाइट या ऐप खोलें
- ब्राउज़र में जाएं: results.digilocker.gov.in
- या अपने फोन में DigiLocker App खोलें
2. लॉगिन या साइन अप करें
- पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें.
- अगर खाता नहीं है, तो मोबाइल नंबर से नया साइन अप करें.
3. बिहार बोर्ड 12 रिज़ल्ट लिंक खोजें
- लॉगिन करने के बाद Bihar Board 12 Result 2026 का विकल्प खोजें.
- परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें.
4. रोल नंबर और रोल कोड भरें
- अपना Roll Number और Roll Code दर्ज करें.
- उसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
5. मार्कशीट डाउनलोड या सेव करें
- आपकी BSEB Class 12th Marks Sheet 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- आप चाहे तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं या भविष्य के उपयोग के लिए अपने डिजिलॉकर खाते में सेव कर सकते हैं.
NDTV.in या फिर एप पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
- एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- Bihar Board Class 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
- खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- ऐसा करते ही बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
क्यूआर कोड को स्कैन करके रिजल्ट चेक करें
बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं वर्ष 2026 में 2 फरवरी से 13 फरवरी तक दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी. इसी तरह, 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच संपन्न हुईं. दोनों ही परीक्षाएं बोर्ड द्वारा तय समय-सारणी के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई गईं थी.