20 days ago

BSEB Bihar Board Result 2026 UPDATES:  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की तरफ से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. शिक्षा मंत्री डॉ सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर पहुंच ने रिजल्ट जारी किया. आपको बता दें कि बोर्ड की तरफ से बताया गया था कि दोपहर 1:30 बजे शिक्षा मंत्री पटना से रिजल्ट जारी करेंगे. रिजल्ट को https://interbiharboard.com और https://www.bsebexam.com जाकर देखा जा सकेगा. इस साल भी लड़कियों ने बिहार में बाजी मारी है. 

यह भी पढ़ें- मजदूरी कर पिता ने पढ़ाया, बेटी ने रचा इतिहास: बांका की नेहा कुमारी बनीं बिहार इंटरमीडिएट में 2nd Topper

इस साल करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच हुई थी. जिसके बाद से ही छात्रों को बेसब्री से इसका इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है. 

ये भी  पढ़ें- Bihar Board 12th Result: SMS, DigiLocker और App से कैसे देखें बिहार बोर्ड का रिजल्ट

QR कोड स्कैन कर चेक कर सकते हैं रिजल्ट - 

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
Bihar Board Class 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
ऐसा करते ही बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

BSEB Bihar Board Result 2026 LIVE UPDATES:  

Mar 23, 2026 16:34 (IST)

कंपार्टमेंट वाले कब तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. 12वीं में जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, वो 25 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. 

Mar 23, 2026 15:05 (IST)

छात्रों और छात्राओं का पासिंग पर्सेंटेज

कुल पासिंग पर्सेंटेज - 85.19%

छात्राओं का पासिंग पर्सेंटेज - 86.23%

छात्रों का पासिंग पर्सेंटेज - 84.09%

Mar 23, 2026 14:52 (IST)

Class 12th BSEB Bihar Board Result: बिहार बोर्ड के इन छात्रों को मिलेंगे दो लाख रुपये

बिहार बोर्ड के टॉपर्स की हर साल की तरह इस साल भी मौज होगी, लेकिन इस साल इनाम की राशि को दोगुना कर दिया गया है. बिहार 12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले आदित्य प्रकाश अमन, निशु कुमारी और अदिति कुमारी को दो लाख रुपये का इनाम मिलेगा. इन छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग स्ट्रीम में टॉप किया है. 

Mar 23, 2026 14:40 (IST)

फेल होने वाले छात्रों को मिलेगा मौका

बिहार बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि फेल होने वाले छात्रों को दूसरा मौका दिया जाएगा. उनके लिए स्क्रूटनी करवाने का ऑप्शन खुला रहेगा. 25 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. 

Advertisement
Mar 23, 2026 14:36 (IST)

Bihar Board Class 12th Results: जल्दी रिजल्ट जारी होने का होगा फायदा

बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करते हुए बताया गया कि, रिजल्ट जारी करने में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया. जल्दी रिजल्ट आने का फायदा बिहार के छात्र छात्राओं को मिलेगा. 

Mar 23, 2026 14:33 (IST)

BSEB 12th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड करेगा इनामों का बारिश

बिहार बोर्ड में 26 छात्र छात्राओं को टॉप करने पर कैश इनाम दिया जाएगा. 26 टॉपर्स में 19 लड़कियां हैं. इन सभी को कैश प्राइज दिया जाएगा. 

Advertisement
Mar 23, 2026 14:28 (IST)

बिहार 12वीं रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी

25 दिनों के भीतर मूल्यांकन पूरा हुआ 

कुल मिलाकर सफल उम्मीदवारों का प्रतिशत 85.19 प्रतिशत है

बिहार में छात्राओं का पासिंग पर्सेंट 86.23 है

इस परीक्षा में छात्रों का प्रतिशत 84.09 है

Mar 23, 2026 14:18 (IST)

बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स

साइंस के टॉपर - आदित्य प्रकाश अमन, समस्तीपुर (481 अंक, 96.20%)

आर्ट्स के टॉपर - गया जिले की निशु कुमारी ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया

कॉमर्स के टॉपर - पटना की छात्रा अदिति कुमारी ने 480 अंक प्राप्त कर टॉप किया

Mar 23, 2026 14:14 (IST)

लगातार 8वीं साल पहले रिजल्ट किया जारी

बिहार बोर्ड ने रिकॉर्ड बनाते हुए पूरे भारत में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया है, ऐसा लगातार 8वीं बार हुआ है. रिकॉर्ड टाइम 25 दिन में कॉपियां चेक हुईं.

Mar 23, 2026 14:06 (IST)

फेल होने वालों के लिए स्क्रूटनी का मौका

बिहार बोर्ड में फेल होने वाले छात्र 25 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक कंपार्टमेंट परीक्षा या फिर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

Advertisement
Mar 23, 2026 13:59 (IST)

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं में आर्ट्स और कॉमर्स में लड़िकयों ने किया TOP

आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने किया है top और साइंस स्ट्रीम में छात्रों ने. आपको बता दें कि 26 टॉपर्स में से 19 टॉपर्स हैं लड़कियां है.

Mar 23, 2026 13:55 (IST)

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड में कुल 85.19% छात्र पास

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (OUT) LIVE: 85.19% छात्र पास

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा है.

Advertisement
Mar 23, 2026 13:50 (IST)

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Live: लड़कियों ने फिर मारी बाजी

 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की तरफ से आज यानी 23 मार्च को 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किया गया जारी. रिजल्ट को https://interbiharboard.com और https://www.bsebexam.com जाकर तुरंत करें चेक. कुल मिलाकर 85.89 प्रतिशत छात्रों ने किया पास, जिसमें से 86.23 छात्राएं हुईं पास और 84.09 छात्र हुए सफल.

Mar 23, 2026 13:40 (IST)

BSEB Board Result Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा रिजल्ट किया जाएगा जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के 2026 के नतीजे घोषित करने जा रहा है. बोर्ड मुख्यालय में होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुल पास प्रतिशत, ज़िला-वार प्रदर्शन और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी दी जाएगी.

Mar 23, 2026 13:25 (IST)

BSEB Bihar Board Result live Updates: पिछले साल कितने Percentage Students हुए थे पास

पिछले साल BSEB 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजों में पास होने का कुल प्रतिशत 86.56% था. जिसमें कॉमर्स स्ट्रीम में पास होने का प्रतिशत 94.77% था, जबकि साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम में यह प्रतिशत क्रमशः 89.50% और 82.75% था.

Mar 23, 2026 13:10 (IST)

Bihar Board Result 2026 LIVE UPDATES : बिना इंटरनेट SMS से ऐसे चेक करें 12 वीं का Result

BSEB Inter Result 2026 LIVE: SMS से रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आप मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाइए. इसके बाद मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR12 <स्पेस> ROLL-NUMBER टाइप करिए.

अब इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दीजिए. मैसेज भेजने के बाद कुछ ही समय में रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा. 

Mar 23, 2026 12:32 (IST)

Bihar Board 12th Result 2026 Live Updates : टॉपर्स पर होगी इनामों की बौछार

टॉपर्स पर होगी इनामों की बौछार

बिहार बोर्ड ने इस साल टॉपर्स के लिए पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है

प्रथम स्थान: 2 लाख रुपये नगद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर

द्वितीय स्थान: 1.5 लाख रुपये और एक लैपटॉप

तृतीय स्थान: 1 लाख रुपये और एक लैपटॉप

4थी से 10वीं रैंक: 20 हजार रुपये और एक लैपटॉप

Mar 23, 2026 11:59 (IST)

Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. छात्र अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के साथ-साथ नई वेबसाइट्स interbiharboard.com और https://www.bsebexam.com पर चेक कर पाएंगे.

Mar 23, 2026 11:18 (IST)

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड टॉपर्स के वीडियो अब नहीं होंगे वायरल, रिजल्ट से पहले हो चुका है वेरिफिकेशन

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) के नतीजों से पहले पटना में 'टॉपर्स का टेस्ट' शुरू हो चुका है. बोर्ड अब किसी भी छात्र को बिना वैरिफिकेशन के टॉपर घोषित नहीं करता है. इससे कोई भी फर्जी टॉपर सामने नहीं आता है और बोर्ड की किरकिरी भी नहीं होती है.

Mar 23, 2026 11:08 (IST)

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करें चेक

Bihar Board 12th Result 2026:  बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे आज जारी होने वाले हैं. नतीजों को खुद राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार जारी करेंगे. जानकारी अनुसार रिजल्ट को दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा.

Mar 23, 2026 10:59 (IST)

Class 12th BSEB Bihar Board Result:एनडीटीवी पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
Bihar Board Class 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
ऐसा करते ही बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

Mar 23, 2026 10:56 (IST)

Bihar Board 12th Result 2026: टॉपर्स पर होगी इनामों की बारिश

बिहार बोर्ड इस बार टॉपर्स पर इनामों की बारिश करेगा. टॉपर्स को लाखों रुपये का इनाम दिया जाएगा और टॉप-10 में आने वाले छात्रों को भी कैश में इनाम मिलेगा. 

Mar 23, 2026 10:40 (IST)

BSEB 12th Result 2026 LIVE: इतने बजे जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड की तरफ से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. बताया गया है कि शिक्षा मंत्री पटना से दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट जारी करेंगे. छात्र एनडीटीवी की वेबसाइट पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं. 

Featured Video Of The Day
Asha Bhosle Death News: Bollywood गमगीन, नहीं रहीं 'आशा ताई'... कल Mumbai में होगा अंतिम संस्कार