Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. रिजल्ट दोपहर 1:15 बजे जारी किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट को जारी किया गया है. इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी मौजूद रहे. शिक्षा मंत्री ने खुद अपने हाथों से रिजल्ट जारी किया. बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की तरफ ये परीक्षा आयोजित की गई थी. इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं जो कि 25 फरवरी तक चली थी. पूरे राज्य में कुल 15,12,687 छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे.
NDTV पर चेक करें रिजल्ट
- आप एनडीटीवी पर भी इस रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको www.ndtv.in पर जाना होगा.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
- एक पेज खुलेगा इसमें पूछी गई सारी जानकारी भर दें.
- रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.
- इसे सेव कर लें
क्यूआर कोड स्कैन करके देखें रिजल्ट -
Bihar board 10th result 2026 LIVE Updates:
Bihar Board 10th Result 2026 Live: छात्रवृत्ति में भी हुई बढ़ोतरी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा टॉप 10 विद्यार्थियों को 'बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति' में भी गत् वर्ष से बढ़ोत्तरी की गई है, जिसके अनुसार वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में प्रथम 10 रैंक तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिमाह 02 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिया जाएगा. उक्त विद्यार्थियों को राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित रूप से नामांकित होकर अध्ययनरत् रहने पर 11वीं एवं 12वीं कक्षा में अर्थात् 2 वर्ष तक प्रतिमाह 02 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी अथवा तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नियमित अध्ययनरत् रहने पर कोर्स की समाप्ति तक प्रतिमाह 02 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देय होगी.
Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार 10वीं बोर्ड के टॉपर्स की पूरी लिस्ट
बिहार बोर्ड के 139 टॉपर्स को क्या मिलेगा?
बिहार बोर्ड में इस बार कुल 139 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि पुरस्कार की राशि दोगुनी कर दी गई है. प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को दो लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 1.5 लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे. चौथे स्थान पर आने वाले छात्रों को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा टॉप-10 में आने वाले सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप और मेडल दिया जाएगा.
Bihar Board 10th Result 2026 Live: NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
एनडीटीवी पर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
ऐसा करते ही बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
Bihar Board 10th Result 2026 Live: इतने प्रतिशत रहा बिहार बोर्ड का रिजल्ट
कुल 15 लाख 10 हजार 928 विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से कुल 12 लाख 35 हजार 743 विद्यार्थी पास हुए हैं. जो कुल संख्या का 81.79 प्रतिशत है.
स्क्रूटनी के लिए कब से होंगे आवेदन?
बोर्ड ने बताया है कि जो छात्र फेल हुए हैं, वो 1 अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल के बीच स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Bihar Board 10th Result 2026 Live: सेकेंड टॉपर्स के नाम
बेगूसराय की छात्रा नाहिब सुल्ताना ने 489 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. इसके साथ ही 488 अंक हासिल कर एक छात्रा और एक छात्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. जिनमें बक्सर की अनूपा कुमारी और बेगूसराय के छात्र ओमकार कुमार शामिल हैं.
फर्स्ट और सेकेंड डिवीजन कितने छात्रों को मिला?
चार लाख 43 हजार 723 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. वहीं चार लाख 75 हजार 511 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं और तृतीय श्रेणी में तीन लाख 3 हजार 103 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं.
Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं में पास होने वाले कुल छात्रों की संख्या
कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 6 लाख 1390 है. वहीं कुल उत्तीर्ण छात्राओं की संख्या 6 लाख 34 हजार 353 है. दोनों को मिलाकर कुल छात्र-छात्राओं की संख्या 12 लाख 35 हजार 543 है.
Bihar Board 10th Result 2026 Live: इन दो छात्राओं ने किया टॉप
जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की तकलीन परवीन ने इस बार टॉप किया है. दोनों के 492 नंबर हैं.
दो लड़कियों ने किया टॉप
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. इस बार दो लड़कियों ने बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है.
बिहार बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक
बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है. आप आधिकारिक वेबसाइट https://results.biharboard.net.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Bihar Board 10th Result 2026 Live: बोर्ड ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, रिजल्ट हो रहा है जारी
बिहार शिक्षा बोर्ड के ऑफिस में रिजल्ट जारी किया जा रहा है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दफ्तर पहुंच चुके हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है.
Bihar Board 10th Result 2026 Live: क्यूआर कोड स्कैन करें और रिजल्ट देखें
एनडीटीवी के इस क्यूआर कोड को स्कैन करके आप तुरंत अपना रिजल्ट देख सकते हैं. ये रिजल्ट देखने का सबसे आसान तरीका है.
BSEB Bihar 10th Class Result 2026 LIVE:कुछ ही पलों में जारी होने वाला है रिजल्ट
बिहार बोर्ड की तरफ से कुछ ही पलों में 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा, बोर्ड के ऑफिस में शिक्षा मंत्री पहुंच रहे हैं और वो आते ही रिजल्ट जारी कर देंगे.
रिजल्ट जारी होने से पहले छात्र उत्साहित
बिहार बोर्ड 10वीं के छात्रों का रिजल्ट अगले कुछ ही मिनटों में जारी होने वाला है. ऐसे में बिहार के लाखों छात्र काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इसे जाहिर भी कर रहे हैं.
BSEB Bihar 10th Class Result 2026 LIVE: कुछ ही देर में रिजल्ट होगा जारी, शिक्षा मंत्री पहुंच रहे बोर्ड ऑफिस
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बोर्ड दफ्तर के लिए निकल चुके हैं.
BSEB Bihar 10th Class Result 2026 LIVE: फेल होने वालों को मिलेगा मौका
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट या स्क्रूटनी का मौका मिलेगा. इसीलिए उन्हें ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है. अगर छात्रों को लगता है कि उनकी कॉपी गलत तरीके से चेक हुई है तो वो उसे दोबारा चेक करने के लिए आवेदन कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड की तरफ से दी गई ये जानकारी
BSEB 10th Result 2026 Live: पिछले साली की तीन टॉपर्स बेटियां
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने वाला है. इससे पहले आपको बताते हैं कि पिछले साल यानी 2025 में किसने टॉप किया था. 10वीं बोर्ड परीक्षा में पिछले साल तीन टॉपर थे और इनमें सभी लड़कियां थीं. अंशु कुमारी, साक्षी और रंजन वर्मा ने 489 नंबर हासिल कर टॉप किया था.
Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट
1. biharboardonline.bihar.gov.in
2. results.biharboardonline.com
3. secondary.biharboardonline.com
Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:15 पर जारी करेंगे. लैपटॉप पर बटन दबाते ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा.
BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के तरीके
बिहार बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एनडीटीवी की वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा डिजीलॉकर और क्यूआर कोड स्कैन करके भी रिजल्ट देख सकते हैं.
Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल इतने छात्रों ने किया था टॉप
बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा में पिछले साल 15 लाख 58 हजार 77 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिसमें 12 लाख 79 हजार 294 छात्र पास हुए. पिछले साल यानी 2025 में मैट्रिक परीक्षा में 82.11 प्रतिशत छात्र पास हो पाए थे. टॉपर्स की बात करें तो कुल 123 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई थी, जिनमें 60 छात्राएं और 63 छात्र शामिल थे.
BSEB 10th Result 2026 Live: NDTV पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट
बिहार बोर्ड के छात्र NDTV पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
ऐसा करते ही बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: टॉपर्स पर होगी इनाम की बारिश
Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को दो लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. यानी पहला स्थान पाने वालों की मौज ही मौज होगी. इसके अलावा उन्हें एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा. पिछले साल ये राशि राशि ₹1 लाख थी, जिसे इस बार डबल कर दिया गया है.
बाकी टॉपर्स को कितना मिलेगा इनाम?
दूसरे स्थान के टॉपर को ₹1.5 लाख नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा
तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को ₹1 लाख नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर
चौथे से दसवें स्थान के बीच आने वाले सभी छात्रों को ₹20,000 नकद और एक लैपटॉप दिया जाएगा
BSEB 10th Result 2026 Live: कहां जारी होगा रिजल्ट?
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जारी होगा. आप एनडीटीवी की वेबसाइट पर आकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड ने किया है टॉपर्स का वेरिफिकेशन
बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने से पहले ही टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया गया था. इससे ये पता लगाया गया कि जो छात्र टॉप कर रहे हैं, वो वाकई इतने काबिल हैं या नहीं.
Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: टॉपर्स के नामों का भी होगा ऐलान
बिहार बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा रहा है, रिजल्ट के साथ ही इस बार के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी. इस बार भी बिहार बोर्ड में लड़कियां बाजी मार सकती हैं.
Bihar 10th Result 2026 Date LIVE: QR कोड से सीधे देखें अपनी मार्कशीट
Bihar Board 10th Result: बिहार शिक्षा बोर्ड की तरफ से आज दोपहर 1:15 पर 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी करने का ऐलान किया गया है. इस बार भी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के हाथों से ही रिजल्ट जारी किया जाएगा. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की तरफ से ये जानकारी दी गई है. इस दौरान अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर भी मौजूद रहेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्रों को वेबसाइट नहीं खुलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है, ऐसे में हम आपको इसका सबसे आसान तरीका बता रहे हैं. आप एनडीटीवी के क्यूआर कोड को स्कैन करके रिजल्ट देख सकते हैं.
Bihar 10th Result 2026 Date LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट
Bihar 10th Result 2026 Date LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट नीचे बताई गई आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है
interbiharboard.com
bsebexam.com
results.biharboardonline.com
BSEB Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज 1:15 बजे आएगा
BSEB Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज 1:15 बजे आएगा. राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट को जारी करेंगे.
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर क्या करें? जान लें विकल्प, बच जाएगा 1 साल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की और से इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी. पूरे राज्य में कुल 15,12,687 छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे. वहीं आज रिजल्ट जारी होने वाला है.