12वीं का रिजल्ट आ चुका है और अब कॉलेज में एडमिशन की रेस भी शुरू हो चुकी है. छात्र कॉलेज में जाने से पहले कई सपने संजोते हैं और कोशिश होती है कि सबसे अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिले. हालांकि कई बार कुछ गलत फैसले इस पूरे सपने को तबाह कर देते हैं. अगर आप भी कॉलेज जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना है. इनमें से एक भी गलती आपके भविष्य को चौपट कर सकती है.
मौज-मस्ती नहीं, मेहनत का समय
कॉलेज लाइफ सिर्फ मौज-मस्ती के लिए है, लेकिन ऐसा नहीं है. यह पर्सनैलिटी और प्रोफेशनल लाइफ की नींव रखने का समय है. बहुत से स्टूडेंट्स इसे ‘हॉलिडे का समय समझ लेते हैं, जबकि यह असल में सबसे ज्यादा मेहनत और सही दिशा चुनने का वक्त होता है. एक छोटी सी गलती (जैसे गलत कोर्स का चुनाव ) आपकी बरसों की मेहनत पर पानी फेर सकती है. जिससे आपका सपना भी पूरा नहीं हो सकता है. अगर आप चाहते हैं कि कॉलेज का सफर एक खूबसूरत याद बने न कि कोई डरावना सपना तो खूबसूरत याद बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखे.
1. फैमिली के साथ बैठकर करियर प्लानिंग करेंबच्चों को कोर्स चुनने से पहले अपनी फैमली के साथ बात-चीत कर लेनी चाहिए, आगे के लिए हम इस कोर्स को चुनना चाहते है, तो सबसे पहले उनकी राय ले लेनी चाहिए. अगर आपकी बात से सहमत हो जाते हैं, तो और अच्छा रहता है. माता- पिता आपकी खुशी के लिए हमेशा सही राय ही देंगे. कोर्स के बारे में रिसर्च कर लेनी चाहिए, कि इसको करने के बाद आगे का भविष्य कैसा रहेगा. जिन्होंने ये कोर्स किया है, उनसे सलाह भी ले लेनी चाहिए.
2. यूजीसी (UGC) पर चेक करें कॉलेजभारत के सभी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों को यूजीसी द्वारा नियंत्रित किया जाता है. उस लिस्ट में अपने विश्वविद्यालय का नाम खोजें. साथ ही, यूजीसी की तरफ से समय-समय पर जारी की जाने वाली 'फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची भी चेक करें कि आपका कॉलेज भी तो उसमें शमिल तो नहीं है. ऐसे कॉलेजो में एडमिशन लेने से बचना चाहिए, नहीं तो करियर बर्बाद हो सकता है.
3. कॉलेज चुनने से पहले करें, जांचकॉलेज की ‘कैंपस लाइफ' या बिल्डिंग देखकर एडमिशन न लें. बहुत से स्टूडेंट्स कोर्स के सिलेबस, फैकल्टी और प्लेसमेंट रिकॉर्ड की जांच किए बिना ही दाखिला ले लेते हैं. बाद में जब उन्हें पता चलता है कि पढ़ाई उनके स्तर की नहीं है या वहां जॉब के अवसर कम हैं तो वे तनाव में आ जाते हैं. किसी भी कॉलेज को चुनने से पहले उसकी गहराई से रिसर्च करना अनिवार्य है.
4. स्किल डेवलपमेंट पर काम करते रहेंआज के समय में सिर्फ डिग्री के दम पर नौकरी पाना मुश्किल है. कॉलेज के दौरान बहुत से स्टूडेंट्स केवल क्लास अटेंड करने और एग्जाम्स पास करने तक सीमित रह जाते हैं. वे पब्लिक स्पीकिंग, डिजिटल मार्केटिंग या किसी अन्य स्किल को सीखने पर ध्यान नहीं देते. हमेशा समय के साथ जो भी नए बदलाव आ रहे हैं, उसको सीखने की कोशिश करनी चाहिए. जिससे आपको अच्छी जॉब भी मिलेगी और अच्छा पैकेज भी मिलेगा.
5. दोस्त वहां जा रहा है, तो मैं भी जाऊंगासबसे पहले इस आदत को छोड़ना होगा और खुद फैसले लेने की आदत को अपनाना होगा. जिससे आपने जो सपना देखा है, उसको पूरा कर सकते हैं. कई बार स्टूडेंट्स माता-पिता या रिश्तेदारों के दबाव में आकर डॉक्टर या इंजीनियर बनने के लिए तैयार हो जाते हैं, जबकि उनका मन संगीत, लेखन या खेल में होता है. अपनी आवाज को दबाना और बिना इच्छा के किसी क्षेत्र में जाना आपकी मानसिक शांति छीन सकता है. अपनी बात परिवार के सामने रखें और उन्हें अपने विजन के बारे में समझाएं.
ये भी पढ़ें - कॉपी कैसे चेक हुई, कैसे मिले नंबर? CBSE के ऑन स्क्रीन मार्किंग को लेकर छात्रों के 10 सवाल और उनके जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं