पता पूछा तो घोंप दिया चाकू, फिर दिल्‍ली पुलिस ने बदमाशों को सिखाया ताउम्र न भूलने वाला सबक

दिल्ली में डिलीवरी ब्‍वॉय से रास्ता पूछने पर बदमाशों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी, पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार का लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
द्वारका जिला पुलिस ने एक ही रात में दो मुठभेड़ें कीं: हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया (AI Image)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली में डिलीवरी ब्वॉय गोविंद से रास्ता पूछने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया
  • आरोपियों ने चार लोगों पर चाकू से हमला किया, जिसमें दो गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उपचाराधीन हैं
  • पुलिस ने सोमवार शाम दो वांटेड अपराधियों रोहित और हिमांशु के खिलाफ एनकाउंटर कर उन्हें गिरफ्तार किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

भइया, ये मकान नंबर कहां होगा...? डिलीवरी ब्‍वॉय का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने सड़क पर खड़े 2 लड़कों से एक पता पूछ लिया था. पता पूछने ये लड़के इतना नाराज हो गए कि उन्‍होंने डिलीवरी ब्‍वॉय पर चाकू से कई वार कर दिये. दिल्ली में सोमवार देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है. बदमाशों की फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल‑बाल बचे. घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, इन दोनों बदमाशों ने एक के बाद एक चार लोगों पर चाकू से हमला कर इलाके में दहशत फैला दी थी. इनमें से एक डिलीवरी ब्‍वॉय गोविंद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी.

दिल्‍ली पुलिस ने अरोपियों का किया हाफ एनकाउंटर

दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि गोविंद ने आरोपियों से रास्ता पूछा था, इसी बात पर बदमाश रोहित ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा दो अन्य लोग चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. देर शाम ATS और स्पेशल स्टाफ को बदमाशों की इलाके में मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद ATS इंस्पेक्टर मनीष यादव की टीम ने बदमाश हिमांशु को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में रोहित के पैर में गोली लगी. वहीं, द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने भी कार्रवाई करते हुए बदमाशों को घेर लिया.
फिलहाल दोनों बदमाशों से पूछताछ जारी है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं.

एक रात में 2 एनकाउंटर 

द्वारका जिला पुलिस ने सोमवार रात दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाए, जिसमें रविवार को दर्ज हत्या के मामले में शामिल दो वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. पहली मुठभेड़ में द्वारका जिला पुलिस के विशेष स्टाफ ने रोहित उर्फ ​​नोडा नामक एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया. रोहित को एक दिन पहले ही जिले में हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में वांटेड घोषित किया गया था. इस ऑपरेशन के दौरान, उसके पैर में गोली लगी. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर धारदार हथियारों का इस्तेमाल करते हुए अपराध को अंजाम दिया था. 

ये भी पढ़ें:- द्वारका में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा; अवैध गोदाम पर छापा, 65 सिलेंडर बरामद, एक गिरफ्तार

द्वारका जिले की एएटीएस (एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड) टीम ने काकरोला रोड पर पुराने नजफगढ़ नाले के पास दूसरी मुठभेड़ की. इस मामले में अपराधी की पहचान प्रेम उर्फ ​​हिमांशु के रूप में हुई है, जिसे दाहिने पैर में गोली लगी है. पुलिस को नजफगढ़ इलाके से उसकी गतिविधियों के बारे में विशेष सूचना मिली थी. जब पुलिस दल ने उसे घेर लिया और आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया, तो आरोपी ने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी गोलीबारी में, पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी और उसे काबू में कर हिरासत में ले लिया. प्रेम कथित तौर पर अपने साथियों के साथ रविवार को हुई हत्या के मामले में भी शामिल था.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- हत्या के मामले में द्वारका कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला आरोपी की गिरफ्तारी अवैध करार

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026: बंगाल के वोटर को कौन डरा रहा है? Mamata Banerjee