दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, अचार की फैक्ट्री में दम घुटने से पिता-पुत्र की मौत 

पुलिस के अनसुार राव विहार स्थित एक अचार फैक्ट्री में दम घुटने (सफोकेशन) के कारण फैक्ट्री मालिक और उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग बेहोश  हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

दिल्ली के नागलोई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक अचार की फैक्ट्री में दम घुटने से एक पिता-पुत्र की मौत हो गई है. अभी तक की जान में पता चला है कि दोनों की मौत दम घुटने के कारण हुआ है. हालांकि, मौत के असल कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि पिता और पुत्र बेहोश मजदूर को बचाने के लिए कुएं में उतरे थे. 

पुलिस के अनसुार राव विहार स्थित एक अचार फैक्ट्री में दम घुटने (सफोकेशन) के कारण फैक्ट्री मालिक और उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग बेहोश  हो गए हैं. जिनका अभी इलाज चल रहा है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक  ​यह घटना शनिवार शाम  की है। राव विहार के मकान नंबर D-25 में ग्राउंड फ्लोर पर अचार बनाने की फैक्ट्री चल रही थी. फैक्ट्री में अचार तैयार करने के लिए करीब 10 फीट गहरे 4-5 कुएं (टैंक) बने हुए हैं. 

​पुलिस ने बताया कि सबसे पहले एक मजदूर सफाई या किसी काम के लिए कुएं में उतरा, लेकिन अंदर गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ा. जिसके बाद मजदूर को बचाने के लिए फैक्ट्री मालिक अनिल (60 वर्ष) और उनके दो बेटे, नीरज (32 वर्ष) और संदीप (28 वर्ष) एक-एक करके कुएं में उतरे.

​कुएं के भीतर दम घुटने की वजह से ये तीनों भी वहीं बेहोश हो गए थे. शोर मचने पर मालिक के भाई सुभाष और आसपास के लोगों ने किसी तरह चारों को कुएं से बाहर निकाला. अनिल और उनके बड़े बेटे नीरज की हालत बेहद गंभीर थी और वे होश में नहीं आ रहे थे.पुलिस को सूचना देने के बाद, दोनों को तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनिल और नीरज को 'ब्रॉट डेड' (मृत) घोषित कर दिया.दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने  फैक्ट्री परिसर को कब्जे में लेकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | गाय की कुर्बानी, हुमायूं की जिद..डिबेट में भयंकर भिड़ गए पैनलिस्ट! | NDTV India
Topics mentioned in this article