मयूर विहार से AIIMS तक सड़क होगी सिग्नल फ्री, दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी जाम से बड़ी राहत

दिल्ली की मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में दो योजनाओं को मंजूरी दी गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि सराय काले खां से मयूर विहार तक बारापुला नाले के ऊपर एलिवेटेड रोड (फेज-III) के निर्माण के लिए संशोधित लागत 1635.03 करोड़ रुपये मंजूर की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए बारापुला फेज-III एलिवेटेड कॉरिडोर और एमबी रोड पर परियोजनाएं मंजूर हुईं.
  • बारापुला फेज-III कॉरिडोर से पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार से दक्षिण दिल्ली के एम्स तक सिग्नल-फ्री सड़क मिलेगी.
  • बारापुला परियोजना की कुल लागत 1635.03 करोड़ रुपये है और इसे 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार ने राजधानी में ट्रैफिक जाम कम करने और लोगों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है. कैबिनेट ने बारापुला फेज-III एलिवेटेड कॉरिडोर और एमबी रोड पर 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर व अंडरपास परियोजना को स्वीकृति दे दी है. इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन परियोजनाओं से लाखों लोगों को राहत मिलेगी और दिल्ली की सड़क व्यवस्था अधिक आधुनिक और सुगम बनेगी.

पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में इन दोनों योजनाओं को मंजूरी दी गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि सराय काले खां से मयूर विहार तक बारापुला नाले के ऊपर एलिवेटेड रोड (फेज-III) के निर्माण के लिए संशोधित लागत 1635.03 करोड़ रुपये मंजूर की गई है. यह परियोजना मौजूदा बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर का विस्तार है और इसके पूरा होने पर पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार से दक्षिण दिल्ली में एम्स तक बिना सिग्नल के सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी. इससे पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच रोज यात्रा करने वाले लाखों लोगों का यात्रा समय काफी कम होगा और सराय काले खां, रिंग रोड, डीएनडी फ्लाईवे तथा एनएच-24 के आसपास होने वाला ट्रैफिक जाम भी कम होगा. इस परियोजना का निर्माण कार्य 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें- अगले तीन दिन झमाझम, दिल्ली-UP, बिहार ही नहीं, इन राज्यों के लिए भी IMD ने दे दी बारिश की गुड न्यूज

पिछली सरकार की देरी की होगी ACB जांच

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार के समय इस परियोजना में हुई अनावश्यक देरी को सरकार ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले को एंटी-करप्शन ब्रांच को विस्तृत जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि देरी क्यों हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है. मौजूदा सरकार परियोजना को स्पष्ट वित्तीय व्यवस्था और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ा रही है.

Advertisement

एमबी रोड पर 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में साकेत जी-ब्लॉक से पुल प्रह्लादपुर तक एमबी रोड पर 6-लेन एलिवेटेड रोड और अंडरपास बनाने की परियोजना को भी मंजूरी दे दी है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 1471.14 करोड़ रुपये है और इसे दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा बनाया जाएगा. परियोजना दो हिस्सों में लागू की जाएगी. पहले हिस्से में साकेत जी-ब्लॉक से संगम विहार तक डबल-डेकर इंटीग्रेटेड स्ट्रक्चर बनाया जाएगा, जिसमें 6-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर, साकेत जी-ब्लॉक पर 6-लेन अंडरपास, BRT कॉरिडोर से फ्लाईओवर तक एलिवेटेड रैंप और एमबी रोड को बीआरटी कॉरिडोर से जोड़ने वाला दो लेन अंडरपास बनाया जाएगा. परियोजना के दूसरे हिस्से में मां आनंदमयी मार्ग से पुल प्रह्लादपुर तक लगभग 2.48 किलोमीटर लंबा 6-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जो दिल्ली मेट्रो की टनल के ऊपर तैयार किया जाएगा.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | LPG | Hormuz से भारत आई LPG गैस | War News | Netanyahu