रिश्ते,साजिश और हत्या का क्या है खौफनाक सच! दिल्ली में बेड बॉक्स से मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें

पुलिस के मुताबिक, 7 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे महिला अपने जानने वाले आरोपी से मिलने इस पीजी में आई थी. दोनों करीब एक घंटे तक कमरे में साथ रहे. इसके बाद आरोपी वहां से निकल गया. कुछ देर बाद पीजी मालिक को कमरे में कुछ संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली के मंगोलपुरी में बेड के अंदर से मिली महिला की लाश
NDTV
नई दिल्ली:

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के पत्थर मार्केट में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पीजी के कमरे से डबल बेड के बॉक्स के अंदर एक महिला की लाश बरामद . 7 अप्रैल 2026 को आई एक पीसीआर कॉल ने पूरे मामले का खुलासा किया. सूचना मिलते ही मंगोलपुरी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जो नजारा देखा, वह बेहद चौंकाने वाला था. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि यह PG अमरजीत नाम के शख्स द्वारा चलाया जा रहा था. जब पुलिस टीम तीसरी मंजिल पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली, तो डबल बेड के बॉक्स के अंदर महिला का शव मिला. महिला के गले पर निशान थे, ऐसा लग रहा था किसी ने उसे गला घोंटकर मारा हो. वहीं उसके माथे पर भी गंभीर चोट के निशान पाए गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मौत कैसे और किस वजह से हुई ये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही साफ हो पाएगा.

घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत क्राइम टीम और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने पूरे कमरे की बारीकी से जांच की, फिंगरप्रिंट्स, खून के निशान और अन्य सबूत इकट्ठा किए. जांच के दौरान मृत महिला की पहचान मंगोलपुरी की ही निवासी के रूप में हुई. पुलिस को शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि महिला का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था. यही रिश्ता इस हत्या की सबसे बड़ी कड़ी बनकर सामने आया.

पुलिस के मुताबिक, 7 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे महिला अपने जानने वाले आरोपी से मिलने इस पीजी में आई थी. दोनों करीब एक घंटे तक कमरे में साथ रहे. इसके बाद आरोपी वहां से निकल गया. कुछ देर बाद पीजी मालिक को कमरे में कुछ संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी.मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तेजी दिखाई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर और 22 साल का दीपक के रूप में की गई. तीनों मंगोलपुरी के रहने वाले हैं. पुलिस को शक है कि यह हत्या अकेले नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई है, जिसमें तीनों की भूमिका है.

फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकात है. पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार ये हत्या प्रेम संबंध, धोखा या किसी विवाद से भी जुड़ा हो सकता है. पुलिस सभी एंगल की जांच कर रही है.

Advertisement

इस मामले में मंगोलपुरी थाने में  केस दर्ज किया गया है. भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 103(1), 238(a) और 3(5) के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई, हत्या के बाद शव को छिपाने की योजना किसकी थी और क्या इस केस में और भी लोग शामिल हैं.

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: Yogi के 'सिंघम' IPS Ajay Pal Sharma पर युध्द शुरू! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article