पैसों के विवाद में कश्मीरी शख्स का अपहरण, सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी के मुताबिक 2 फरवरी को एक शख्स ने कश्मीर से फोन कर सूचना दी कि उसके जीजा सायद तारिख का कश्मीरी गेट इलाके से किसी ने अपहरण कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
आरोपी निशार अहमद और इम्तियाज अहमद से पूछताछ में पता चला पीड़ित उनका बिजनस पार्टनर है.
नई दिल्ली:

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से 55 लाख रुपए के विवाद के चलते एक कश्मीरी का 2 कश्मीरियों ने अपहरण कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को 6 घंटे के अंदर पंजाब से गिरफ्तार कर पीड़ित की रिहाई करा ली गई. 

उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी के मुताबिक 2 फरवरी को एक शख्स ने कश्मीर से फोन कर सूचना दी कि उसके जीजा सायद तारिख का कश्मीरी गेट इलाके से किसी ने अपहरण कर लिया है.

जांच में पता चला कि एक ट्रैवल एजेंसी के पास एक स्विफ्ट कार में 2 लोग एक शख्स को जबरन बिठा रहे रहे हैं. आगे सीसीटीवी की जांच में पता चला कि ये गाड़ी जीटी करनाल रोड से होते हुए पंजाब गई है. 

दिल्ली पुलिस ने फौरन इसकी सूचना पंजाब पुलिस को दी, इसके बाद दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस ने मिलकर पंजाब के फगवाड़ा से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित को रिहा करा लिया. आरोपी उसे लेकर कश्मीर जा रहे थे. 

Advertisement

आरोपी निशार अहमद और इम्तियाज अहमद से पूछताछ में पता चला पीड़ित उनका बिजनस पार्टनर है. पीड़ित ने आरोपियों से 55 लाख रुपए का कर्ज लिया था जो वो चुका नहीं पा रहा था. इसी के चलते उसका अपहरण किया गया और आरोपियों ने उसे अगवा करने के बाद कहा कि उसने घटना की जानकारी किसी को दी तो उसका शव भी नहीं मिलेगा. 

घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने जो टैक्सी हायर की थी, उसके ड्राइवर को बताया था कि वो पुलिस अफसर हैं. सभी बड़गाम के रहने वाले हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें -
-- मोतिहारी पुलिस की मदद से NIA ने बिहार से 3 PFI संदिग्धों को हिरासत में लिया
-- " CJI के चेंबर में वो 40 मिनट, उस जान के लिए जो अभी धरती पर आई नहीं है"

Featured Video Of The Day
PM Modi in Bengaluru: Art of Living के कार्यक्रम में PM Modi का संबोधन | NDTV India
Topics mentioned in this article