कई उड़ानें रद्द, परेशान दिखे यात्री... मिडिल ईस्ट में तनाव से दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसे हैं हालात

Israel Iran War: ईरान पर इजरायल और अमेरिका द्वारा किये गए हमलों से मिडिल ईस्‍ट में बेहद तनाव है. अमेरिका के सैन्‍य ठिकानों पर ईरान मिसाइलें दाग रहा है. ऐसे में मिडिल ईस्‍ट जाने वाली फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं. इसका प्रभाव दिल्‍ली एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद भारत में भी विरोध प्रदर्शन और हालात बिगड़ने लगे हैं
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों में रद्दीकरण और देरी के कारण यात्रियों को मक्का-मदीना जाने में कठिनाई हो रही है
  • सऊदी एयरलाइंस की उड़ानें सामान्य चल रही हैं जबकि भारत और अन्य देशों की एयरलाइंस प्रभावित हुई हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

Israel Iran War इजरायल और अमेरिका के ईरान पर किये गए हमले के बाद बिगड़े हालात का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इधर, मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हुई है. कई फ्लाइट्स को रद्द किए जाने और उड़ानों में देरी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री परेशान नजर आएं. इन्‍हें समझ नहीं आ रहा है कि कब हालात सामान्‍य होंगे. 

दिल्ली एयरपोर्ट पर अब तक रद्द उड़ानें 

  • इंडिगी 6E1463- दिल्ली-दुबई 
  • फ़्लू दुबई फ़ज़ 442- दिल्ली-दुबई 
  • ईमिरेट EK511- दिल्ली-दुबई 
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस AIX 163- दिल्ली-मस्कट 
  • इतिहाद EY 215- दिल्ली- दुबई 
  • इंडिगो 6E1345- दिल्ली- दोहा 
  • कतर QR 4781- दिल्ली- दोहा
  • ईमिरेट EK517- दिल्ली- दुबई 
  • एयर इंडिया AI915- दिल्ली - दुबई 
  • एयर इंडिया AI 2255- दिल्ली- जेद्दा 
  • एयर अरोबिया G9 466- दिल्ली- शारजाह
  • इंडिगो 6E 071- दिल्ली- रियाद 
  • एयर इंडिया AI 157-     दिल्ली- कोपेनहेगन

'मक्का-मदीना जाना है, लेकिन...'

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर बैठे एक यात्री ने बताया कि मिडिल ईस्ट में स्थितियां खराब होने से मक्का-मदीना जाने में परेशानी हो रही है, क्योंकि लड़ाई की वजह से उड़ानें प्रभावित हैं. एक सऊदी एयरलाइन जरूर समय से चल रही है, लेकिन भारत और अन्य देशों की एयरलाइन्स की उड़ानें प्रभावित है, जिससे लोगों को दिक्कत हुई है.

'उमरा करने दिल्ली से सऊदी अरब जाना है'

एक परिवार उमरा करने के लिए दिल्ली से सऊदी अरब जा रहा है. वे दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार करते हुए नजर आए. एक यात्री ने कहा, "हम उमरा करने के लिए मक्का जा रहे हैं. हालात बहुत मुश्किल हैं, लेकिन हमारी बारी आई, तो हमने जाने का फैसला किया. हमने बहुत पहले अप्लाई किया था, जब सब कुछ सामान्य था."

एक महिला यात्री ने कहा, "भारत और सऊदी एयरलाइंस की सभी फ्लाइट्स सामान्य चल रही थीं. उनमें कोई रुकावट नहीं आई और कोई दिक्कत नहीं हुई. हम तारीफ करते हैं कि सऊदी एयरलाइंस ने अपने हज यात्रियों का पूरा ध्यान रखा है. सऊदी एयरलाइंस ने अपनी कोई भी फ्लाइट कैंसिल नहीं की है. हमारे पास जो जानकारी है, वह लेटेस्ट न्यूज अपडेट्स पर आधारित है."

'थोड़ा सा डर... लेकिन अल्लाह है'

एक अन्य महिला यात्री ने कहा, "थोड़ा सा डर तो है, लेकिन अल्लाह है. वह उनकी रक्षा के लिए मौजूद है, बस यही बात है. मेरा मतलब है, हमें थोड़ा विश्वास रखना चाहिए. वह आपको अकेला नहीं छोड़ेंगे. जब आप खड़े होंगे तो वह वहां होंगे."

ये भी पढ़ें :- 'ईरान-अमेरिका में होगी दोस्ती, बदलेगा संविधान'... खामेनेई की मौत पर राजकुमार पहलवी ने ट्रंप को कहा Thankyou

Advertisement

खामेनेई की मौत पर महिला यात्री ने कहा, "यह बहुत दुखद है. यह जानकर बेहद दुख होता है कि वे एक सर्वोच्च नेता थे. वे एक पैरोकार थे, एक सलाहकार थे, और सबसे बढ़कर वे इस्लाम के संरक्षक थे. वे सही दिशा दिखा रहे थे, वे नेतृत्व कर रहे थे और किसी के सामने झुकते नहीं थे. अपने अंतिम समय तक उन्होंने किसी के आगे सिर नहीं झुकाया और वे निर्भय रहे. यह बहुत बड़ी बात है, और इससे हमें साहस मिलता है कि हमें किसी भी परिस्थिति या हालात के आगे झुकना नहीं चाहिए. हमें केवल अल्लाह के सामने ही सिर झुकाना चाहिए."

ये भी पढ़ें :- दुबई से अभी वापस नहीं आना चाहता बिग बॉस फेम ये कपल, ईरान-इजरायल वॉर के बीच कहा- हम भगवान पर भरोसा कर रहे हैं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Stock Market Crash: Iran Israel War के बीच शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम! | Sensex | Share Market Today