DU के हंसराज कॉलेज में प्रिंसिपल के बेटे की शादी, गेट बंद होने से भड़के छात्रों ने काटा बवाल

हंसराज कॉलेज के गेट नंबर चार को बंद कर दिया गया है. साथ ही इसे शादी के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया है. हालांकि कॉलेज परिसर में हो रही इस शादी के कारण छात्रों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हंसराज कॉलेज के गेट नंबर 4 को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज के गेट नंबर चार को शादी समारोह के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया है.
  • कॉलेज प्रशासन ने कैंपस ग्राउंड प्रिंसिपल के बेटे की शादी के लिए उपलब्ध कराया है, जिससे गेट बंद कर दिया गया.
  • छात्रों ने गेट बंद करने का पूर्व सूचना न मिलने और आने-जाने में हो रही परेशानी को लेकर विरोध जताया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज के गेट नंबर 4 को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है. एक बार देखकर लगता ही नहीं है कि यह किसी कॉलेज का गेट है. लगता है कि यह किसी विवाह स्‍थल के मुख्‍य द्वार का नजारा है. हालांकि इसे लेकर के विवाद खड़ा हो गया है. छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन ने कैंपस ग्राउंड को एक निजी शादी के लिए उपलब्ध कराया है. इसके विरोध में कॉलेज के गेट पर बड़ी संख्‍या में छात्र धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन किया. उन्‍होंने आरोप लगाया कि गेट के बंद होने से बड़ी संख्‍या में छात्रों को परेशानी हो रही है. 

हंसराज कॉलेज के गेट नंबर चार को बंद कर दिया गया है. साथ ही इसे शादी के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया है. हालांकि कॉलेज परिसर में हो रही इस शादी के कारण छात्रों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है, जिसे लेकर उन्‍होंने विरोध जताया है. जानकारी मिली है कि कॉलेज कैंपस ग्राउंड में प्रिंसिपल के बेटे की शादी होनी है, जिसके लिए इसे सजाया गया है.

ये भी पढ़ें: पीरागढ़ी सुसाइड केस: पुलिस ने संदिग्ध ‘बाबा' को किया ट्रेस, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतज़ार, जानिए पूरा मामला

कॉलेज प्रशासन के निर्णय से छात्रों में नाराजगी 

इसी के चलते छात्रों का गुस्‍सा फूट पड़ा. कॉलेज के गेट पर छात्र धरने पर बैठ गए और उन्‍होंने कहा कि गेट को बंद करने का पूर्व में कोई नोटिस नहीं दिया गया. इसके कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्‍होंने सवाल किया कि छात्रों में से किसी की शादी होगी तो क्‍या यह कॉलेज कैंपस मिलेगा.  

ये भी पढ़ें: दिल्ली के ख्याला में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
 

Advertisement

कॉलेज परिसर छात्रों के लिए, निजी शादी के लिए नहीं : छात्र 

विरोध कर रहे छात्रों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों की गतिविधियों पर अक्सर पाबंदियां लगाता है, लेकिन प्रभावशाली लोगों से जुड़े निजी कार्यक्रमों को बिना किसी रोक-टोक के अनुमति दे दी जाती है. छात्रों का कहना है कि कॉलेज परिसर छात्रों के लिए है, न कि किसी की निजी शादी या अन्‍य किसी भव्य आयोजन के लिए. 

उन्होंने प्रशासन पर छात्रों के अधिकारों की अनदेखी करने और विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्तियों को तरजीह देने का आरोप लगाया. छात्रों की मांग है कि कॉलेज परिसर के इस्तेमाल को लेकर पारदर्शिता हो और सभी के साथ समान व्यवहार किया जाए. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bawana Murder Case: दिल्ली में प्लास्टिक कारोबारी की हत्या! Lawrence Bishnoi गैंग ने ली जिम्मेदारी
Topics mentioned in this article