दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज के गेट नंबर चार को शादी समारोह के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया है. कॉलेज प्रशासन ने कैंपस ग्राउंड प्रिंसिपल के बेटे की शादी के लिए उपलब्ध कराया है, जिससे गेट बंद कर दिया गया. छात्रों ने गेट बंद करने का पूर्व सूचना न मिलने और आने-जाने में हो रही परेशानी को लेकर विरोध जताया है.