बुर्का पहन घर में घुसी, उड़ाए सहेली के सोने के जेवर, लाखों की नकदी पर भी हाथ साफ; ऐसे पकड़ी गई

Delhi Crime: पुलिस का कहना है कि महिला आरोपी ने ही मेहंदी लगाने के बहाने घर की चाबी हासिल की और फिर इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है और चोरी हुए बाकी सामान की रिकवरी के लिए जांच जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली में लाखों की चोरी का पर्दाफाश. (AI फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक महिला की दोस्त ने घर की चाबी लेकर लाखों रुपये और सोने के जेवर चोरी किए
  • घटना की शिकायत 4 अप्रैल 2026 को सुल्तानपुरी थाने में दर्ज कराई गई थी
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से दो आरोपी महिलाओं समेत गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया
नई दिल्ली:

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की दोस्त ने भरोसे का फायदा उठाकर उसके घर में चोरी कर ली. आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने इस केस को सुलझाते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से लाखों रुपये कैश और सोने के जेवर भी बरामद किए गए हैं.

4 अप्रैल 2026 को सुल्तानपुरी थाने में ई-एफआईआर दर्ज कराई गई थी. शिकायतकर्ता ने बताया कि दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर का ताला खोलकर अंदर घुसा और करीब 3 लाख 20 हजार रुपये नकद और सोने के कई जेवर चुरा ले गया. चोरी गए सामान में गोल्ड नेकलेस सेट, अंगूठियां, चेन और पायल शामिल थीं.

लोकल इनपुट और मुखबिरों की मदद से खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुल्तानपुरी थाने में एक विशेष टीम बनाई गई. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की. फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति एक बुर्का पहनी महिला के साथ बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दिया. इसके बाद पुलिस ने लोकल इनपुट और मुखबिर की मदद से जांच को आगे बढ़ाया.

मौसी के कहने पर घर में की चोरी

7 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ई-ब्लॉक इलाके में संदिग्ध तरीके से जेवर बेचने की कोशिश कर रहा है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा और राजिंदर नाम के युवक को पकड़ लिया. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने अपनी मौसी के कहने पर चोरी का सामान अपने घर में छुपा रखा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- वकील पति ने पत्नी के जानकारों पर ठोक दिए 80 मुकदमे, SC ने लड़ाई को बताया महाभारत, 5 करोड़ देने का आदेश

आरोपी के घर से 2 लाख नकद और जेवर बरामद

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर से 1 लाख 92 हजार 500 रुपये नकद और सोने के जेवर बरामद किए. आरोपी के खुलासे पर उसकी मौसी को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से भी कुछ जेवर मिले हैं. पुलिस का कहना है कि महिला आरोपी ने ही मेहंदी लगाने के बहाने घर की चाबी हासिल की और फिर इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है और चोरी हुए बाकी सामान की रिकवरी के लिए जांच जारी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- ये है 1 करोड़ का फ्लैट! बालकनी की छत ही गिर पड़ी, किराया वसूल रहे 28000

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | UP Elections 2027: बीच डिबेट क्यों भिड़ गए BJP-AIMIM प्रवक्ता? हो गई बहस!

Topics mentioned in this article
Delhi News
Delhi Crime
Delhi Theft Case
Sultanpuri Police Case
Theft In House