दिल्ली के रोहिणी में शख्स की संदिग्ध मौत, कोर्ट से गवाही देकर लौटा था, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Rohini Crime News: रोहिणी में 43 साल के शख्स की मौत मामले में पता चला है कि व्यक्ति बलात्कार की कोशिश मामले में मुख्य गवाह है. शनिवार को ही मृतक कोर्ट में गवाही देकर घर आया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
delhi crime news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के रोहिणी में 43 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कोर्ट में गवाही देकर लौटा था
  • मृतक बलात्कार की कोशिश मामले में मुख्य गवाह था और उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं
  • मृतक के परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की जांच की मांग की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के रोहिणी में एक 43 साल के शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई लोगों के कान खड़े कर दिए. व्यक्ति का कोर्ट में केस चल रहा था और वह गवाही देकर ही लौटा था. एनडीटीवी को पता चला है कि उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. शख्स के परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की बात कही है.

क्या है पूरा मामला?

43 वर्षीय संजय सिंह विजय विहार इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे, इनके परिवार की माने तो बीती रात करीब 10 बजे  के करीब इन्हीं के मोबाईल फोन से किसी ने घर फोन कर जानकारी दी कि ये रोहिणी सेक्टर 5 में बेहोश पड़े हैं, जिसके बाद मौके पर पहुंचे इनके परिजनों ने रोहिणी के ही बाबा साहेब अम्बेडकर अस्पताल में एडमिट कराया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.मृतक के बेटे का आरोप है उनके पिताजी की कोई नार्मल या नेचुरल डेथ नहीं है बल्कि एक सोची समझी साजिश के तहत, षड्यंत्र कर उनकी हत्या की गई है. 

दरअसल, मृतक संजय के बेटे ने बताया कि संजय एक युवती से बलात्कार की कोशिश मामले में मुख्य गवाह है. बीते कुछ साल पहले ही उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने ही किराए पर रहने वाली एक युवती से बलात्कार की कोशिश की थी और इसी मामले में मृतक संजय मुख्य गवाह है.पुराने मामले में आरोपी की बेटी एक वकील है और उसका मित्र दिल्ली पुलिस में कार्यरत है.अब मृतक का परिवार इन दोनों समेत कुछ अन्य लोगों पर भी साजिश के तहत हत्या करने की प्रबल आशंका जताई जा रही है.  

गुस्साए परिजनों की दो टूक 

मृतक के परिजनों ने बताया की मृतक को गवाही वापस लेने और केस से दूर रहने के लिए कई बार पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं, और कल भी मृतक इसी बलात्कार की कोशिश मामले में कोर्ट में पेश हुआ था जहां परिवार का आरोप है कि उसकी आरोपियों से कहासुनी भी हुई थी. जहां आज उन्हें रास्ते से हटाने और जान से मरने की धमकी दी गई थी और वहीं मृतक के भाई ने बताया कि मौत के बाद संजय का शरीर नीला पड़ गया था और उसके पैर में भी चोट थी, ऐसे में पीड़ित परिवार को आशंका हैं कि संजय कि मौत कोई नेचुरल डेथ नहीं बल्कि उसकी जहर देकर या उसके साथ मारपीट करके हत्या की गई है. अब परिवार लगातार पुलिस प्रशासन से न्याय कि गुहार लगा रहा है और उनका कहना है कि यदि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो वो शव को सड़क या थाने पर रखकर प्रदर्शन करेंगे और तब तक शव का दाह संस्कार भी नहीं करेंगे.
 

Advertisement

यह भी पढ़ेंएक ही फ्रेम में पूर्व और मौजूदा CM: आतिशी के पिता के निधन पर अगल-बगल खड़े दिखे केजरीवाल-रेखा गुप्ता,ध्यान खींच रही ये फोटो

दिल्ली से प्रभाकर राणा की रिपोर्ट 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Abhishek Banerjee Attacked: बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर कैसे हुआ हमला?
Topics mentioned in this article