दिल्‍ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, इन स्‍टेशनों पर जारी है मरम्‍मत का काम

दिल्ली मेट्रो ने ब्लू और ग्रीन लाइन के कई स्टेशनों पर एस्केलेटर मरम्मत का कार्य शुरू किया है. इन स्टेशनों में पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क, मदीपुर आदि शामिल हैं, इसे लेकर DMRC ने एडवाइजरी जारी की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ब्लू और ग्रीन लाइन के कई स्टेशनों पर एस्केलेटर मरम्मत का कार्य शुरू किया है
  • मरम्मत कार्य में पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क, मदीपुर, कड़कड़डूमा, इंद्रलोक, पश्चिम विहार पूर्व और अशोक पार्क मेन
  • मरम्मत के दौरान इन स्टेशनों पर विभिन्न एस्केलेटर अस्थायी रूप से बंद रहेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है. मेट्रो स्‍टेशनों की सुरक्षा को बेहतर करने और यात्रियों के सफर को अधिक सुगम बनाने के मकसद से ब्लू और ग्रीन लाइन के कई स्टेशनों पर एस्केलेटरों की बड़े स्तर पर मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है. 

दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इस मरम्मत कार्य के तहत पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क, मदीपुर, कड़कड़डूमा, इंद्रलोक, पश्चिम विहार पूर्व और अशोक पार्क मेन जैसे प्रमुख स्टेशनों को शामिल किया गया है. इन स्टेशनों पर अलग-अलग स्थानों पर एस्केलेटर अस्थायी रूप से बंद रहेंगे, जैसे कॉन्कोर्स से प्लेटफ़ॉर्म-1 तक, लोअर कॉन्कोर्स से अपर कॉन्कोर्स तक, तथा ग्राउंड फ्लोर से कॉन्कोर्स तक जाने वाले एस्केलेटर.

ये मेट्रो स्‍टेशन होंगे प्रभावित 

  • पंजाबी बाग (कॉन्कोर्स से प्लेटफ़ॉर्म-1 तक)
  • शिवाजी पार्क (कॉन्कोर्स से प्लेटफ़ॉर्म-1 तक)
  • मदीपुर (कॉन्कोर्स से प्लेटफ़ॉर्म-1 तक)
  • कड़कड़डूमा (लोअर कॉन्कोर्स से अपर कॉन्कोर्स तक)
  • इंद्रलोक (ग्राउंड फ्लोर से कॉन्कोर्स तक)
  • पश्चिम विहार पूर्व (कॉन्कोर्स से प्लेटफ़ॉर्म-1 तक)
  • अशोक पार्क मेन (प्लेटफ़ॉर्म-2 से कॉन्कोर्स तक)

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में किसी भी तकनीकी खराबी से बचने के लिए उठाया गया है. समय-समय पर इस तरह की मरम्मत और अपग्रेडेशन कार्य आवश्यक होते हैं, ताकि मेट्रो सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें. मरम्मत के दौरान यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध लिफ्टों का इस्‍तेमाल करें और यात्रा के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर चलें.

Advertisement

ये भी पढ़ें :- मांझे से हुआ जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर धमाका, जानें इसमें ऐसा क्या कि बिजली के तार छूते ही दौड़ता है करंट

DMRC ने यह भी आश्वासन दिया है कि मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सामान्य सुविधाएं फिर उपलब्ध कराई जा सकें. यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें :-नौकरी का बोझ! बॉस का फोन आते ही मेट्रो के फर्श पर बैठकर काम करने लगा शख्स, छिड़ गई बहस

Advertisement
Featured Video Of The Day
ATM से निकल सकेगा PF का पैसा, मोदी सरकार लॉन्च करने वाली है ये योजना