दिल्ली आग मामला: होटल मालिक के खिलाफ पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

द‍िल्‍ली के मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' होटल में भीषण आग के बाद फरार मालिक के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली आग मामला: होटल मालिक के खिलाफ पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के हौज रानी इलाके में हुए होटल अग्निकांड के बाद पुलिस ने मालिक के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
  • मैक्स हॉस्पिटल के पास स्थित फ्लरिश स्टे होटल में सुबह आठ बजे चूल्हा जलाते ही आग तेजी से फैल गई थी
  • होटल के पास अग्निशमन विभाग का वैध अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं था और पांच मंजिला इमारत में नियमों की अवहेलना हुई

द‍िल्‍ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हादसे के बाद से फरार चल रहे 'फ्लरिश स्टे' होटल के मालिक के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है, ताकि वह देश छोड़कर न भाग सके.

मैक्स हॉस्पिटल के पास मौजूद यह होटल मेडिकल टूरिज्म के लिए आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए एक बड़ा केंद्र बना हुआ था, लेकिन सुरक्षा के मोर्चे पर यह महज एक 'डेथ ट्रैप' साबित हुआ.

सुबह 8 बजे चूल्हा जलाते ही भड़की आग

होटल के बेसमेंट में चल रहे रेस्टोरेंट के शेफ केसर सिंह ने उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए बताया क‍ि "सुबह करीब 8 बजे जैसे ही मैंने इलेक्ट्रिक चूल्हा चालू किया, आग की लपटें तेजी से फैल गईं. मुझे तुरंत अहसास हुआ कि आग पहले ही कहीं और लग चुकी थी. मैंने चीखकर अपने असिस्टेंट को आगाह किया और किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर भागा. बाहर आते ही देखा कि पूरी पांच मंजिला इमारत धू-धू कर जल रही थी."

जिस वक्त यह हादसा हुआ, होटल में ठहरे ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे. संकरी गलियों में स्थित होने के कारण राहत और बचाव कार्य में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. 

Advertisement

Delhi Fire Incident Police Issue Lookout Notice Against Hotel Owner

नियमों की धज्जियां उड़ाकर चल रहा था होटल

शुरुआती जांच में दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस के सामने जो खुलासे हुए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं.  होटल के पास अग्निशमन विभाग का वैध अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) ही नहीं था. तंग गलियों के बीच बनी इस 5 मंजिला इमारत में नियमों को ताक पर रखकर करीब 25 कमरे तैयार किए गए थे. हादसे के वक्त होटल में 50 से अधिक लोग मौजूद थे, जिनमें से अधिकांश विदेशी नागरिक थे. ये लोग पास के अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों के तीमारदार थे.

कड़े एक्शन की तैयारी में द‍िल्‍ली पुलिस

इस भीषण अग्निकांड ने एक बार फिर दिल्ली की कमर्शियल इमारतों में फायर सेफ्टी के दावों की पोल खोल दी है. बिना सुरक्षा मानकों और तय सीमा से अधिक कमरों के साथ यह होटल धड़ल्ले से कैसे चल रहा था, पुलिस अब इस प्रशासनिक लापरवाही की भी जांच कर रही है. फिलहाल, पुलिस की कई टीमें फरार मालिक की तलाश में छापेमारी कर रही हैं और लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद एयरपोर्ट्स को भी अलर्ट कर दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः मालवीय नगर आग: जान बचाने के लिए होटल की बिल्डिंग से कूदी महिला, वीडियो
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
'मौत की भट्टी' की इनसाइड स्टोरी! | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article