दिल्ली: सोफे की सफाई के दौरान घर में लगी भीषण आग, दो लोग झुलसे

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अनीशा मित्तल ने सोफों की सफाई के लिए कुछ लोगों को बुलाया था. सफाई के दौरान थिनर नामक ज्वलनशील केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि कपड़ों को रगड़ते समय चिंगारी निकली और थिनर में आग लग गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. (प्रतीकात्‍मक फोटो)
नई दिल्‍ली :

दिल्‍ली के न्‍यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में घर की सफाई के दौरान आग लग गई. इसके कारण दो लोग घायल हो गए. झुलस गए. दिल्ली फायर सर्विस की 4 फायर टेंडर गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. इस घटना में झुलसे दोनों लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा सोफे की सफाई के दौरान हुआ. 

दिल्‍ली पुलिस को आज सुबह करीब 9:35 बजे एक पीसीआर कॉल के जरिए आग लगने की सूचना दी गई. कॉल करने वाली महिला अनीशा मित्तल ने बताया कि न्‍यू फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट स्थित उनके घर में आग लग गई है. 

दो लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया 

कॉल मिलने के बाद एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. वहां उन्‍होंने देखा कि आग के कारण दो लोग सतीश कुमार और सतेंद्र झुलस गए हैं. दोनों को तुरंत हॉली फैमिली हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अनीशा मित्तल ने सोफों की सफाई के लिए कुछ लोगों को बुलाया था. सफाई के दौरान थिनर नामक ज्वलनशील केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि कपड़ों को रगड़ते समय चिंगारी निकली और थिनर में आग लग गई. इस हादसे में सतीश कुमार करीब 20% और सतेंद्र करीब 50% तक झुलस गया.  

Advertisement

इमारत को बड़ा नुकसान नहीं: पुलिस 

रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन के दौरान दिल्ली फायर सर्विस की 4 फायर टेंडर गाड़ियां और 4 CATS एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. 

पुलिस ने बताया कि इमारत को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. साथ ही कहा कि ढांचे को खतरा नहीं है. दोनों घायलों का अस्‍पताल में इलाज किया जा रहा है. 

इस मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान की ट्रंप को सीधी धमकी! Hormuz | Donald Trump | Mic On Hai