दिल्ली में DRDO के रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में चोरी, महिला वैज्ञानिक के सूने घर में घुस लाखों का सामान ले गए चोर

डीआरडीओ का ये कॉम्प्लेक्स दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र में है. यह दिल्ली का बेहद सुरक्षित रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स माना जाता है पर महिला वैज्ञानिक के घर हुई इस चोरी ने सुरक्षा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
drdo complex chori
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र में स्थित डीआरडीओ कॉम्प्लेक्स के रेजिडेंशियल एरिया में चोरी की घटना हुई है
  • चोरी की घटना में महिला वैज्ञानिक के घर से जेवर, घड़ियां और लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया है
  • महिला वैज्ञानिक परिवार से मिलने चंडीगढ़ गई थी, उसी दौरान चोरों ने खाली घर में सेंधमारी की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले डीआरडीओ कॉम्प्लेक्स के अंदर बने रेजिडेंशियल एरिया में चोरी की घटना सामने आई है. यहां एक महिला वैज्ञानिक के घर चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया. महिला अपने परिवार से मिलने चंडीगढ़ गई थी,उसी दौरान चोरों ने खाली घर में धावा बोलकर जेवर, घड़ियां और अन्य महंगे सामान गायब मिले. महिला डीआरडीओ में साइंटिस्ट है. 

डीआरडीओ का ये कॉम्प्लेक्स दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र में है. यह दिल्ली का बेहद सुरक्षित रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स माना जाता है पर महिला वैज्ञानिक के घर हुई इस चोरी ने सुरक्षा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. DRDO में ही वैज्ञानिक महिला के सूने घर में सेंधमारों ने घर में लाखों रुपये की ज्वैलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. महिला जब घर लौटी तो अंदर सब अस्त-व्यस्त नजारा देख उनके भी होश उड़ गए. 

Featured Video Of The Day
पंजाब में AAP को फिर क्यों मौका? राहुल कंवल के सवाल पर CM मान क्या बोले?