"कर दिया 2024 में मर्डर": डॉक्टर की हत्या के बाद लड़के ने किया सोशल मीडिया पोस्ट

दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में एक नर्सिंग होम के अंदर बुधवार देर रात को एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
डॉक्टर के मर्डर के बाद की सोशल मीडिया पोस्ट

दिल्ली के जैतपुर इलाके में दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई थी. जिसमें अस्पताल के भीतर घुसकर डॉक्टर की हत्या (Hospital Doctor Murder) कर (Delhi Doctor Murder) दी गई. डॉक्टर की हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. अस्पताल के भीतर घुसकर डॉक्टर को गोली मार दी गई. ये घटना जैतपुर के नीमा अस्पताल की है. जिस डॉक्टर को गोली मारी, उसका जावेद नाम जावेद है.

डॉक्टर को गोली मारने वाले तक कैसे पहुंची पुलिस

डॉक्टर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक 17 साल के नाबालिग लड़के को पकड़ा है. इसी ने डॉक्टर जावेद को गोली मारी है. इस लड़के को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद इस नाबालिग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी फोटो अपलोड भी की थी. जहां उसने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'कर दिया 2024 में मर्डर' 

डॉक्टर ने मांगे ज्यादा पैसे, इसलिए कर दिया मर्डर

इस हत्याकांड को दो लड़कों ने अंजाम दिया था, दूसरा भी 16 साल का नाबालिग है. जिसकी तलाश जारी है. दोनों लड़कों ने यूनानी डॉक्टर जावेद अख्तर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. क्राइम ब्रांच सूत्रो के मुताबिक नाबालिग लड़के ने बताया कि डॉक्टर ने इलाज के ज्यादा पैसे ले लिए थे, इसलिए उन्होंने डॉक्टर को मार दिया. हालांकि इस मामले में लोकल पुलिस नर्सिंग होम की नर्स और उसके पति की भूमिका की जांच कर रही है.

अस्पताल में घुसकर डॉक्टर की हत्या

अस्पताल स्टाफ का कहना है कि 2 लड़कों ने अस्पताल में आकर कहा कि उनको चोट लगी है. पहले उनकी अस्पताल में ड्रेसिंग की गई. इसके बाद उन्होंने कहा कि उनको डॉक्टर को दिखाना है. जैसे ही दोनों डॉक्टर के केबिन में पहुंचे उन्होंने गोली चला दी. दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran America Ceasefire BREAKING: ईरान नहीं आया बात करने तो Trump ने एकतरफा बढ़ाया सीजफायर | Top News