दिल्ली में सरकार के एक साल पर बीजेपी का बड़ा दांव, 500 ई-बसों के जरिए दिखाएगी रफ्तार

Delhi BJP Government 1 Year: 8 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक, रोजाना हर विभाग के कार्यक्रम होंगे. इस दौरान सरकार के काम जनता के बीच ले जाए जाएंगे. सीएम रेखा गुप्ता 21 फरवरी को दिल्ली की जनता के सामने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल का जश्न.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल पूरा होने पर आठ फरवरी से बीस फरवरी तक जश्न और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
  • रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में 500 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी
  • 12 दिनों तक रोजाना कोई न कोई विकास योजना जनता के सामने पेश की जाएगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा होने पर जश्न मानाने की तैयारी चल रही है. 8 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक पूरी दिल्ली में कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं, ताकि सरकार के काम को हर वर्ग तक पहुंचाया जा सके. रविवार से ही विभागों के विकास कार्यों, परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की शुरुआत हो जाएगी. बीजेपी इस दौरान बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. दिल्ली का रामलीला मैदान इस जश्न का गवाह बनेगा.

ये भी पढ़ें- हरियाणा के सूरजकुंड मेले में लगा झूला टूटा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

PTI फोटो.

500 ई-बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी

रविवार को रामलीला मैदान में 500 ईवी बसों को दिल्ली की जनता को समर्पित किया जाएगा. 500 ई-बसों के जरिए कोशिश कामकाज की रफ्तार दिखाने की है. विकास कार्यों की रफ्तार ऐसे ही 20 फरवरी, लगातार 12 दिनों तक जारी रहेगी. हर दिन कोई न कोई योजना जनता को समर्पित की जाएगी. 22 तारीख से फिर से जनता के बीच जाकर उन्हें सीधे अपनी उपलब्धियों के बारे में बताएंगी. सीएम का कहना है कि जनता के आशीर्वाद और वोट की ताकत की वजह से ही दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी और विकास की गति तेज हुई. उन्होंने कहा कि मटियाता विधानसभा में अब 400 करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू हो रहे हैं, जो सिर्फ जनता के समर्थन से संभव हुए हैं. 

PTI फोटो.

बैठक में तैयार हुआ जश्न का मेगा प्लान

बता दें कि शनिवार को दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हुई बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में सरकार के एक साल के कार्यकाल को उत्सव और जन-अभियान के रूप में मनाने का खाका खींचा गया. बैठक में ही ये तय हुआ कि रविवार को रामलीला मैदान में कार्यक्रम होगा, जिसमें 500 ई बसें जनता को समर्पित की जाएंगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में 500 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी.

सरकार का रिपोर्ट कार्ड घर-घर पहुंचेगा 

8 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक, रोजाना हर विभाग के कार्यक्रम होंगे. इस दौरान सरकार के काम जनता के बीच ले जाए जाएंगे. सीएम रेखा गुप्ता 21 फरवरी को दिल्ली की जनता के सामने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी. सरकार का रिपोर्ट कार्ड विधायक अपने विधानसभा में घर-घर लेकर जाएंगे. विधायक भी अपने अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे.

Featured Video Of The Day
India US Trade Deal, Budget 2026 से Tamil Nadu Elections तक...NDTV पर Nirmala Sitharaman EXCLUSIVE