रॉन्ड साइड बाइक, कार की टक्कर और सीधे फ्लाईओवर से गिरा शख्स, मौत... दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO

बाइक सवार रॉन्ग साइड से गुजरता नजर आता है. थोड़ी ही दूर आगे बढ़ने पर सामने से आ रही एक कार से उसकी भिड़त हो जाती है. वीडियो में दोनों गाड़ियों की स्पीड बहुत ज्यादा तो नजर नहीं आ रही, लेकिन भिड़ंत के बाद बाइक सवार फ्लाईओवर से उझल कर सीधे नीचे गिर जाता है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Delhi Bike Accident Video: टक्कर के बाद फ्लाईओवर से गिरा शख्स, मौत.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के डाबरी फ्लाईओवर पर एक बाइक सवार की कार से टक्कर के बाद नीचे गिरकर मौत हो गई.
  • हादसा 30 अप्रैल की सुबह हुआ, जिसमें बाइक सवार रॉन्ग साइड से गुजर रहा था और टकराया गया.
  • मृतक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के रहने वाले राजकुमार के रूप में हुई, जो डिलीवरी ब्वॉय था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Delhi Bike Accident Video: दिल्ली से हादसे का एक खौफनाक मंजर सामने आया है. घटनास्थल के पास लगे CCTV में कैद हुआ यह मंजर देख लोग दहल जा रहे हैं. फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक कार से टक्कर के बाद बाइक सवार फ्लाई ओवर से सीधे नीचे गिरता है और उसकी मौत हो जाती है. यह हादसा दिल्ली के डाबरी फ्लाईओवर की है. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा 30 अप्रैल की सुबह की है. वीडियो में साफ दिखता है कि सुबह-सुबह डाबरी फ्लाईओवर से सरपट गाड़ियां भाग रही हैं. 

टक्कर लगते ही फ्लाईओवर से गिरा शख्स

इस बीच एक बाइक सवार रॉन्ग साइड से गुजरता नजर आता है. थोड़ी ही दूर आगे बढ़ने पर सामने से आ रही एक कार से उसकी भिड़त हो जाती है. वीडियो में दोनों गाड़ियों की स्पीड बहुत ज्यादा तो नजर नहीं आ रही, लेकिन भिड़ंत के बाद बाइक सवार फ्लाईओवर से उझल कर सीधे नीचे गिर जाता है. 

झारखंड के गोड्डा निवासी डिलीवरी ब्वॉय की मौत

नीचे गिरते ही उसकी मौत हो जाती है. इस हादसे का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में मरने वाले की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के निवासी राजकुमार के रूप में हुई. राजकुमार खाने की आपूर्ति का काम करता था. 

Advertisement

टक्कर मारने वाली कार डाबरी की

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि सुबह 7:35 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना दी गई कि पंखा रोड पर डाबरी फ्लाईओवर से एक व्यक्ति गिर गया है और उसे तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है. पुलिस ने बताया कि जिस कार ने राजकुमार को टक्कर मारी, वह दिल्ली की है और यह डाबरी निवासी के नाम पर पंजीकृत है.

यह भी पढ़ें- नींद में थे लोग, फोन भी... प्रत्यक्षदर्शी ने बताया दिल्ली के विवेक विहार में कैसे हुई 9 लोगों की मौत

Featured Video Of The Day
Satyajit Ray Birth Anniversary: बंगाल में महान फिल्मकार सत्यजीत रे के घर पर क्यों उमड़ा जनसैलाब?