नई गति, नई दिशा, नया आत्मविश्वास... CM रेखा बोलीं-एक साल में दिल्ली को मिला विकास का नया आधुनिक मॉडल

Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है. इसी विश्वास के साथ विकसित दिल्ली के निर्माण का संकल्प आगे बढ़ता रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सीएम रेखा गुप्ता ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उपलब्धियां गिनवाईं
  • मुख्यमंत्री ने पिछले एक वर्ष में पारदर्शी प्रशासन, भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था और डिजिटल गवर्नेंस पर बल दिया
  • सरकार ने गरीब, श्रमिक, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के हितों को प्राथमिकता देते हुए विकास की नई गति शुरू की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सोमवार को उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में खजूरी चौक स्थित नमो ग्राउंड पर सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बीते 365 दिनों को ‘जनता के विश्वास, सेवा के संकल्प और सुशासन के परिणाम' का वर्ष बताया.

ये भी पढ़ें- संसद में भारी तकरार, चिदंबरम, अखिलेश, ओवैसी समेत कई विपक्षी सांसदों को विदेश भेजकर हाथ बढ़ा रही सरकार?

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पहला कदम बदलाव का, एक साल विकास का' केवल एक नारा नहीं, बल्कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है. पिछले एक वर्ष में सरकार ने पारदर्शी प्रशासन, भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था, तेज़ इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, डिजिटल गवर्नेंस और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दिल्ली को नई गति और नई दिशा देने का कार्य किया है.  यह वर्ष दिल्ली को नया आत्मविश्वास देने का वर्ष रहा है, जहां सरकार ने हर वर्ग जैसे गरीब, श्रमिक, महिला, युवा और मध्यम वर्ग आदि के हितों को प्राथमिकता दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को आधार बनाकर दिल्ली में सुशासन का नया मॉडल स्थापित किया गया है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाला समय विकास की इस रफ्तार को और तेज़ करने, दिल्ली को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाने और हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का होगा.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली की जनता विकास और सुशासन की इस यात्रा में सरकार के साथ खड़ी है. सरकार स्वयं को जनता का सेवक मानते हुए दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी. मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी विश्वास के साथ विकसित दिल्ली के निर्माण का संकल्प आगे बढ़ता रहेगा.

इस अवसर पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद श्री मनोज तिवारी,  सांसद श्री योगेन्द्र चंदोलिया, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट, विधायक श्री अजय महावर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon: ईरान नहीं रूस में है Mojtaba Khamenei?