दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर कब, कैसे और किसने किया हमला; 10 लेटेस्ट अपडेट्स में जानें

सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • CM रेखा गुप्ता पर उनके सरकारी आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला किया.
  • आरोपी ने CM रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने का प्रयास किया, सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल
  • दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. AAP ने भी की हमले की निंदा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को एक शख्स ने उस वक्त कथित रूप से हमला कर दिया जब वह अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को तुरंत हिरासत में ले लिया. पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने आरोपी की पहचान राजेश भाई खिमजी के रूप में की है. सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले को लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तक ने इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

वहीं, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि ऐसे हमले की निंदा की जानी चाहिए. लेकिन बीजेपी जो केजरीवाल और अन्य पर ऐसे हमलों को लेकर सवाल उठाती रही है, उसे भी देखना चाहिए.

Advertisement

AAP नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने इस हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है. हम सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. 

हर बुधवार को जनसुनवाई करती हैं रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता हर बुधवार को अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई करती हैं. इस मौके पर वह उनके आवास पर आए लोगों की समस्याओं को सुनती हैं. और कोशिश करती हैं कि उनकी समस्याओं का हल निकाला जा सके. 20 अगस्त को भी सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ उस दौरान भी वह जनसुनवाई ही कर रहीं थीं. 

सीएम को थप्पड़ मारने का यह कोई पहला मामला नहीं

आपको बता दें कि दिल्ली में सीएम को थप्पड़ मारने का यह कोई पहला मामला नहीं है. रेखा गुप्ता से पहले आम आदमी पार्टी के समय में सीएम रहे अरविंद केजरीवाल पर भी इस तरह से हमला किया जा चुका है. दिल्ली में सीएम की सुरक्षा पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं. 

Topics mentioned in this article