AC में धमाके से गई 4 साल के बच्‍चे की जान, एक्सपर्ट्स ने बताया क‍ि कैसे बचें ऐसे हादसों से?

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक घर के अंदर एयर कंडीशनर (AC) की इनडोर यूनिट में ब्लास्ट होने से भीषण हादसा हो गया. इस धमाके की चपेट में आने से एक 4 साल के बच्चे की जान चली गई, जबकि उसका 5 साल का बड़ा भाई गंभीर रूप से झुलस गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एयर कंडीशनर में अचानक हुए धमाके से चार वर्षीय यक्षित की मृत्यु हो गई
  • पांच वर्षीय प्रियांशु गंभीर रूप से घायल है और दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाजाधीन है
  • धमाका तकनीकी खराबी या गैस लीकेज के कारण हुआ माना जा रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

AC Blast Delhi: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित जोहरीपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक घर में चल रहे एयर कंडीशनर में अचानक हुए धमाके ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं. शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुए इस हादसे में 4 वर्षीय मासूम यक्षित की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई प्रियांशु (5 वर्ष) अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.

घटना के वक्त बच्चे अपनी दादी के साथ कमरे में थे. बताया जा रहा है कि बच्चों ने फ्रुटी पीने की जिद की, जिसे लेने के लिए नानी कुछ ही मिनटों के लिए कमरे से बाहर गईं. जैसे ही वह वापस लौटीं, कमरे से काला धुआं निकल रहा था और एक जोरदार धमाका हुआ. इनडोर यूनिट के परखच्चे उड़ चुके थे और दोनों मासूम गंभीर रूप से घायल होकर अचेत पड़े थे. आनन-फानन में बच्चों को जीटीबी (GTB) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटे बेटे यक्षित को मृत घोषित कर दिया.

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह इनडोर यूनिट में हुए किसी तकनीकी खराबी या गैस लीकेज के कारण हुआ ब्लास्ट प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. आज शाम, गोकलपुरी पुलिस स्टेशन में आग लगने की एक घटना के बारे में जानकारी मिली थी.

करदम धर्मशाला के पास घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि 5 और 4 साल के दो बच्चों को उनके माता-पिता ने दूसरी मंज़िल पर एक कमरे में अकेला छोड़ दिया था, क्योंकि वे काम पर गए हुए थे. लगभग 3:15 PM बजे, बच्चों की दादी ने कमरे से धुआं निकलते देखा और वहां पहुंचने पर पाया कि दोनों बच्चे घायल थे.

Advertisement

परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत GTB अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने 4 साल के बच्चे को 'मृत अवस्था में लाया गया' घोषित कर दिया. दूसरे बच्चे का इलाज अभी चल रहा है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए. गोकलपुरी पुलिस स्टेशन में धारा 194 BNSS के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आगे की जांच जारी है.

एक्सपर्ट्स की महत्वपूर्ण सलाह

बढ़ते तापमान के कारण AC पर लोड बढ़ जाता है, जिससे शॉर्ट सर्किट या कंप्रेसर ब्लास्ट होने का खतरा रहता है. विशेषज्ञों ने कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है. 

Advertisement
  • रेगुलर सर्विस: सीजन शुरू होने पर और बीच-बीच में AC की सर्विस अधिकृत मैकेनिक से ही कराएं.
  • वायरिंग की जांच: सुनिश्चित करें कि बिजली के तार हाई वोल्टेज सहने में सक्षम हों.
  • लीकेज को न करें नजरअंदाज: यदि कूलिंग कम हो रही हो या गैस स्मेल आए, तो तुरंत यूनिट बंद कर दें.
  • ओवरलोड से बचें: लगातार घंटों तक AC न चलाएं, बीच-बीच में उसे विश्राम दें. 
     

यह भी पढ़ें- ''विराज बेटा...तेरा पप्पा आ गया'': बरगी क्रूज हादसे के तीसरे दिन मिला बेटे का शव, पिता के विलाप ने सबको रुलाया

Featured Video Of The Day
Jharkhand Breaking News: कोयले के ढेर में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कईयों के फंसे होने की आशंका