DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार के इस फैसले को गरीब महिलाओं, विशेषकर पूर्वांचलियों के खिलाफ षड्यंत्र करार दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

2 फरवरी 2026 दिल्ली की बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर को लेकर लागू की गई नई 'पिंक कार्ड' व्यवस्था पर आप पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. "आप" दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार के इस फैसले को गरीब महिलाओं, विशेषकर पूर्वांचलियों के खिलाफ षड्यंत्र करार दिया है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब दिल्ली में रह रही हर महिला पिंक टिकट के जरिए बिना किसी परेशानी के मुफ्त सफर कर रही थी, तो अचानक 'पिंक कार्ड' अनिवार्य करने की क्या आवश्यकता पड़ी? उन्होंने कहा, "अब तक यूपी, बिहार या हरियाणा से आकर दिल्ली में रहने वाली कोई भी महिला बस में चढ़ती थी, तो उसे तुरंत मुफ्त पिंक टिकट मिल जाता था."

सौरभ भारद्वाज ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि जिस योजना में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं थी, अब उसमें दलालों और अफसरों की चांदी कटेगी. सरकार बेवजह कार्ड बनाने वाली प्राइवेट कंपनियों को ठेका देकर जनता का पैसा बर्बाद कर रही है. पिंक कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं को दलालों के चक्कर काटने होंगे. कार्ड के लिए दिल्ली के आधार कार्ड की मांग की जा सकती है, जबकि दिल्ली में रहने वाली लाखों पूर्वांचली महिलाओं के पास उनके मूल राज्यों (यूपी/बिहार) के ही दस्तावेज हैं. इससे वे मुफ्त सफर के हक से वंचित हो जाएंगी.
 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Trump Big Statement On Iran | क्या 'समझौता' करने वाले हैं ट्रंप? | War News