नमो भारत की पीक ऑवर्स में 10 और नई ट्रिप्स की शुरुआत, RRTS कॉरिडोर के यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर रोजाना एक लाख के करीब पहुंचती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एनसीआरटीसी ने सराय काले खां से मेरठ साउथ के बीच पीक ऑवर्स में 10 और नमो भारत ट्रिप्स शुरू की हैं. एक हफ्ते में कुल 18 अतिरिक्त ट्रेनें बढ़ने से यात्रियों का वेटिंग टाइम कम होगा और इस भीषण गर्मी में उन्हें भीड़ भाड़ से मुक्त, आरामदायक और एयर कंडीशंड सफर की राहत मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीक ऑवर्स में 10 और नई नमो भारत ट्रिप्स की हुई शुरुआत
Ishika Verma

Namo Bharat New Fares: दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बुधवार को बहुत ही अच्छी खबर आई. दरअसल, यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वेटिंग टाइम को कम कर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर पर पीक ऑवर्स यानी भीड़भाड़ वाले समय के दौरान 10 नई नमो भारत ट्रिप्स शुरू की हैं.

ये नई ट्रेन सेवाएं सराय काले खां नमो भारत स्टेशन और मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन के बीच सीधे संचालित होंगी. सिर्फ एक हफ्ते के भीतर एनसीआरटीसी की ओर से ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी में बढ़ोतरी का यह दूसरा बड़ा फैसला है.

अतिरिक्त ट्रिप्स की संख्या हुई 18

यह विस्तार एनसीआरटीसी की ओर से पिछले हफ्ते बढ़ाई गई 8 अतिरिक्त ट्रिप्स के ठीक बाद किया गया है. इस नए ऐलान के साथ ही, अब इस रूट पर पीक ऑवर्स के दौरान चलने वाली कुल अतिरिक्त ट्रेनों की संख्या 18 हो गई है. यह कदम विशेष रूप से सुबह और शाम के समय होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को आसानी से सीट दिलाने के मकसद से उठाया गया है.

ये है पीक ऑवर्स का नया शेड्यूल

यात्रियों की सुविधा के लिए इन अतिरिक्त फेरों को सुबह और शाम के सबसे व्यस्त समय में बांटा गया है. सुबह का पीक ऑवर्स यानी 7:00 बजे से सुबह 11:30 बजे के बीच 10 अतिरिक्त ट्रिप्स चलाई जाएंगी. वहीं, शाम के पीक ऑवर्स यानी शाम 5:00 बजे से रात 8:30 बजे के बीच 8 अतिरिक्त ट्रिप्स का संचालन होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें- UP Encounter: यूपी में एक साथ 3 का एनकाउंटर, मेरठ पुलिस के  'निशानेबाजों' ने सभी के पांव में मारी गोली 

दरअसल, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अब एक लाख के आंकड़े के करीब पहुंच रही है. इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रैपिड रेल की मांग जोर पकड़ने लगी है. ऐसे में ट्रेनों की संख्या बढ़ने से रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, कॉलेज के छात्रों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा फायदा होने संभावना है. इसके अलावा, क्षेत्र में चल रही भीषण लू के बीच यह फैसला यात्रियों के लिए किसी राहत से कम नहीं है.  

यह भी पढ़ें- अमरोहा में भीषण हादसा: बेकाबू डंपर ने मंदिर में घुसकर रामायण पाठ कर रहे श्रद्धालुओं को कुचला, 3 की मौत और 4 घायल

Advertisement

Featured Video Of The Day
NEET पेपर लीक से OSM विवाद तक! छात्रों का फूटा गुस्सा, बच्चों की टेंशन का क्या सॉल्यूशन?