IGL Pipeline Blast: ग्रेटर नोएडा में आईजीएल की गैस पाइपलाइन में लगी भीषण आग, चारों तरफ अफरा तफरी माहौल

IGL Gas Pipeline: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर कोर्ट के गेट नंबर 4 के सामने शाम करीब साढ़े 6 बजे आईजीएल की गैस पाइप लाइन लीकेज हो गई, जैसे ही यह पाइपलाइन लीकेज हुई, उसमें बहुत तेजी से आग धधकने लगी. आग की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई और चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ग्रेटर नोएडा में आईजीएल की गैस पाइपलाइन में लगी भीषण आग, चारों तरफ अफरा तफरी माहौल
Narendra Thakur

IGL Pipeline Blast: ग्रेटर नोएडा में आईजीएल की गैस पाइपलाइन में  बुधवार की शाम भीषण आग लग गई. दरअसल, गैस पाइपलाइन लीकेज होने की वजह से यह आग लगी. जैसे ही आग लगी चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया. आग ने अचानक भी विकराल रूप ले लिया. आग की आवाज इतनी तेज थी कि लोग दहशत में आ गए. सूचना के बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया गया. हालांकि, गैस का रिसाव अब भी जारी है. गैस को बंद करने के लिए आईजीएल के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया है.

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर कोर्ट के गेट नंबर 4 के सामने शाम करीब साढ़े 6 बजे आईजीएल की गैस पाइप लाइन लीकेज हो गई, जैसे ही यह पाइपलाइन लीकेज हुई, उसमें बहुत तेजी से आग धधकने लगी. आग की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई और चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची. जिसके बाद कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया.

यह भी पढ़ें- "जब तक VIPs के बच्चे गरीबों के बच्चों संग नहीं पढ़ते, तब तक आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता"

हालांकि, आग बुझाने के बाद भी गैस का रिसाव जारी थी, जिसे ठीक करने के लिए बाद में आईजीएल के अधिकारी और कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई. खबर लिखे जाने तक आईजीएल के कर्मचारी मौके पर पहुंचने के साथ ही  गैस पाइपलाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया था. गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- UP News: 12 वर्ष पहले शादी, 5 साल बाद तलाक, अब मां ने दो बेटियों संग जहर खाकर कर ली जीवन लीला समाप्त

Featured Video Of The Day
Google Cloud India AI Hub: Adani Group, गूगल मिलकर बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा 'AI डेटा सेंटर'
Topics mentioned in this article