Honour Killing Case: दिल्ली के हरि नगर इलाके से गुरूवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक लड़की की संदिग्ध हालात में मौत के बाद उसके ही परिवार पर हत्या का आरोप लगा है. आशंका जताई गई कि मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि लड़की की लाश को परिवार वाले आनन-फानन में दफनाते हुए पकड़े गए हैं. पीसीआर पर आए एक अज्ञात शख्स के कॉल से पुलिस ने परिवार को शव को दफनाने से पहले रोक लिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौेकाने वाले खुलासे के बाद परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: खुले कुएं से गिरा नन्हा हाथी, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन...कूदता-फांदता बाहर आया जम्बो, देखें वीडियो
सचमुच मृतका के शव को दफनाने की तैयारी हो रही थी
रिपोर्ट के मुताबिक कॉल खत्म होते ही जब पुलिस टीम जब पहुंची तो देखा कि सचमुच एक लड़की के शव को दफनाने की तैयारी चल रही थी. हालांकि PCR कॉल की वजह से दफनाने की प्रक्रिया को बीच में ही रोक दिया गया और शव को वहीं रख लिया गया. मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला कि लड़की की मौत के बाद परिवार ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत क्राइम टीम और FSL टीम को मौके पर बुलाया. टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सबूत जुटाए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें मौत की वजह स्मदरिंग यानी मुंह और नाक दबाकर दम घोंटना बताई गई, जिसके आधार पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें-जज से ठगी... पहले 20 रुपये Google Pay कराए, फिर लगा दी 93000 ही चपत, जानिए ठगों ने कैसे फंसाया
लड़की की हत्या के पीछे ऑनर किलिंग की आशंका
गौरतलब है प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि लड़की अपने ही रिश्तेदार लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी, जिसका परिवार वाले विरोध कर रहे थे. इसी वजह से ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है, ताकि पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके.
ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र डिप्टी सीएम का अब फर्जी OSD गिरफ्तार, पुणे DCP को धमकाने की कोशिश करते पकड़ा गया














