गुरुग्राम कोर्ट से पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

ED Raid and Challan: रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पिछले शनिवार को उन्हें एक बार फिर जज नरेंद्र सूरा की अदालत में पेश किया गया. उस वक्त ईडी ने 5 दिनों की और रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ दो दिन की अनुमति दी. आज तीसरी बार रिमांड खत्म होने पर उन्हें कोर्ट लाया गया, जहां से उन्हें सीधे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी हुआ. अब इस मामले में अगली पेशी 1 जून को होगी. (साहिल मनचंदा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गुरुग्राम कोर्ट से पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sahil Manchanda
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब के मंत्री अरोड़ा को करोड़ों की हेरा-फेरी केस में गुरुग्राम कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
  • ईडी ने 9 मई को संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर 7 दिनों की रिमांड पर लिया था
  • कोर्ट ने ईडी की रिमांड बढ़ाने की मांग खारिज कर दी और संजीव अरोड़ा को सीधे जेल भेजने का आदेश दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Punjab ED Raid News: पंजाब के राजनीतिक गलियारों और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर हरियाणा के गुरुग्राम से आ रही है. कथित करोड़ों रुपये की हेरा-फेरी के मामले में घिरे पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को सोमवार को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद संजीव अरोड़ा को राहत न देते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में जेल भेज दिया है.

संजीव अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ईडी इस पूरे वित्तीय हेरफेर के मामले में उनसे लगातार पूछताछ कर रही है. बता दें कि इस मामले में ईडी ने बीते 9 मई को संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसी रात उन्हें गुरुग्राम कोर्ट में पेश कर 7 दिनों की रिमांड पर लिया गया था.

अब इस मामले में 1 जून को होगी अगली पेशी

रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पिछले शनिवार को उन्हें एक बार फिर जज नरेंद्र सूरा की अदालत में पेश किया गया. उस वक्त ईडी ने 5 दिनों की और रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ दो दिन की अनुमति दी. आज तीसरी बार रिमांड खत्म होने पर उन्हें कोर्ट लाया गया, जहां से उन्हें सीधे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी हुआ. अब इस मामले में अगली पेशी 1 जून को होगी.

कोर्ट परिसर में भावुक हुआ परिवार, पिता के गले लगकर रोई बेटी

इस पूरी अदालती कार्यवाही के दौरान कोर्ट परिसर में एक बेहद भावुक कर देने वाला नजारा भी देखने को मिला. संजीव अरोड़ा के परिवार के सदस्य भी आज सुनवाई के दौरान अदालत पहुंचे हुए थे. जैसे ही कोर्ट का फैसला सामने आया, परिसर के भीतर संजीव अरोड़ा की बेटी अपने पिता को देखकर बेहद भावुक हो गई. वह अपने पिता के गले लगकर फूट फूटकर रोने लगी, जिसे देखकर वहाँ मौजूद हर शख्स की आँखें नम हो गईं. परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह उन्हें ढांढस बंधाया.

Advertisement

 ईडी की रिमांड की मांग कोर्ट ने की खारिज

संजीव अरोड़ा के वकील अर्जुन दीवान ने कोर्ट की कार्यवाही के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि आज उन्होंने अदालत के सामने अपने मुवक्किल का पक्ष मजबूती से रखा. "ईडी ने आज फिर से संजीव अरोड़ा की रिमांड बढ़ाने की मांग अदालत के सामने रखी थी. लेकिन हमने कोर्ट को बताया कि अब पूछताछ के लिए रिमांड की कोई आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि माननीय अदालत ने हमारी दलीलों को स्वीकार करते हुए ईडी की रिमांड की मांग को पूरी तरह दरकिनार (खारिज) कर दिया और संजीव अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है." अब देखना होगा कि 1 जून को होने वाली अगली पेशी में संजीव अरोड़ा के वकील जमानत के लिए क्या कानूनी रुख अपनाते हैं और ईडी के पास इस मामले में आगे क्या नए सबूत हाथ लगते हैं.

Featured Video Of The Day
सयाेनी घोष के सिर पर एक करोड़ का इनाम क्यों?