गाजियाबाद की हाईराइज अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला सारा सामान, VIDEO

दिल्ली-एनसीआर में स्थित एक हाईराइज अपार्टमेंट के फ्लैट में भीषण आग लगी है. इसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें फ्लैट में मौजूद सारा सामान धू-धू कर जलता नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हाईराइज अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी भीषण आग.

Ghaziabad Fire Accident: गर्मी की शुरुआत के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है. खेत-खलिहान, गांव और छोटे कस्बों के साथ-साथ बड़े शहरों में मौजूद हाईराइज अपार्टमेंट भी इसकी जद में है. ताजा मामला दिल्ली-एनसीआर से सामने आया है. जहां एक हाईराइज अपार्टमेंट में मौजूद एक फ्लैट में भीषण आग लगी है. फ्लैट में लगी आग का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें सारा सामान धू-धू कर जलता नजर आ रहा है. 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक हाईराइज सोसाइटी की है. यहां थर्ड फ्लोर पर मौजूद एक फ्लैट में भीषण आग लग गई, आग में फ्लैट का सारा सामान जलकर खाक हो गया. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया.
 

राजनगर एक्सटेंशन में क्लासिक रेजिडेंसी सोसायटी में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में स्थित राजनगर एक्सटेंशन में क्लासिक रेजिडेंसी सोसायटी के फ्लैट में आग लगी. बताया जा रहा है कि जिस दौरान आग लगी, उस समय फ्लैट में कोई नहीं था. फ्लैट नंबर 202 में आग लगी. आग की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है. आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें - धुआं ही धुआं... सूरत में नायलॉन के कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग

Advertisement
Featured Video Of The Day
Malda Violence का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! मुफ़क्करुल इस्लाम को बागडोगरा एयरपोर्ट से पकड़ा | BREAKING