गाजियाबाद में अवैध मदरसों को प्रशासन ने किया सील, कहा- एक हफ्ते में जमा करो कागज 

गाजियाबाद में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. लोनी और कनावनी में दो मदरसों को सील कर दिया गया, जबकि अन्य संस्थानों को एक हफ्ते में कागज जमा करने का नोटिस दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

गाजियाबाद में अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है. लोनी और कनावनी में एक-एक मदरसे को सील कर दिया, वहीं अन्य संस्थानों को एक हफ्ते के भीतर जरूरी दस्तावेज जमा करने का नोटिस दिया गया है.  

लोनी-कनावनी में मदरसों को किया सील 

गाजियाबाद के लोनी और इलाके में प्रशासन ने अशोक विहार वार्ड नंबर 35 में संचालित मदरसा इस्लामिया काशिफूल उलूम और कनावनी स्थित एक मदरसे पर कार्रवाई की. जांच में पाया गया कि ये मदरसे बिना जरूरी अनुमति और तय नियमों के चल रहे थे. इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और मदरसों को सील कर दिया.

दस्तावेज नहीं मिलने पर लिया फैसला

अधिकारियों के मुताबिक, जब जांच की गई तो मदरसा संचालक जरूरी कागजात पेश नहीं कर पाए. इसके चलते प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मदरसों को बंद कर दिया. मौके पर पुलिस भी मौजूद रही और पूरी प्रक्रिया नियम के तहत पूरी की.

प्रशासन ने सिर्फ कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि नोटिस जारी कर स्पष्ट कहा है कि एक हफ्ते के भीतर सभी जरूरी दस्तावेज अल्पसंख्यक विभाग में जमा कराए जाएं. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो आगे और कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

Advertisement

सुविधाओं की कमी भी बनी वजह

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मदरसों में बुनियादी सुविधाएं पूरी नहीं थीं. साफ-सफाई और शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं पाई गई. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए सील करने का फैसला लिया. कार्रवाई के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि वहां पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो. प्रशासन ने बच्चों को नजदीकी अन्य स्कूलों में शिफ्ट कर दिया.

अन्य अवैध संस्थानों पर भी नजर

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई एक अभियान का हिस्सा है. गाजियाबाद में ऐसे सभी अवैध शिक्षण संस्थानों और प्रतिष्ठानों की पहचान की जा रही है, जो बिना नियमों के चल रहे हैं. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आगे भी इसी तरह की सख्ती जारी रहेगी.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
1100 साल पुराने मठ में पाप! कोटा में महंत देवानंद महाराज की हत्या | 4 Ka Alarm
Topics mentioned in this article