फिर विवादों में गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दो छात्राओं में जमकर हुई मारपीट, VIDEO वायरल

एक छात्रा ने अपनी ही सहेली से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सहेलियों ने झगड़ा करते हुए एक-दूसरे के बाल खींचते और आपस में भिड़ गईं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ग्रेटर नोएडा:

Galgotias University Viral Video: ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में आ गई है. यहां दो छात्राओं के बीच निजी रिश्ते को लेकर जमकर विवाद हो गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में यूनिवर्सिटी की सीढ़ियों पर दो छात्राएं आपस में मारपीट करती नजर आ रही है. इस दौरान वहां मौजूद एक अन्य छात्रा बीच-बचाव को जाती है. लेकिन अन्य स्टूडेंट वहीं खड़े होकर तमाशा देखते नजर आते हैं. कई लोग मारपीट समाप्त कराने के बदले इसे मोबाइल में रिकॉर्ड करते नजर आए. 

एक-दूसरे के बाल खींचते नजर आ रही छात्राएं

बताया जाता है कि एक छात्रा ने अपनी ही सहेली से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सहेलियों ने झगड़ा करते हुए एक-दूसरे के बाल खींचते और आपस में भिड़ गईं. 

मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद भी यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

पुलिस अधिकारी बोले- शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई

वहीं दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि वीडियो गलगोटिया यूनिवर्सिटी के नाम से वायरल हो रही है. अभी तक थाने और चौकी पर कोई शिकायत नहीं मिली है. अगर शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लेकिन पुलिस इस वीडियो की जानकारी लगाने में जुटी है.

मालूम हो कि इससे पहले भी गलगोटिया यूनिवर्सिटी कई बार विवादों में आ चुका है. हाल ही में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन में छात्रों को अनिवार्य रूप से पहुंचने के लिए किए गए मैसेज को लेकर विवि प्रशासन चर्चा में आया. जबकि कुछ दिनों पहले दिल्ली में हुए एआई वर्ल्ड समिट चाइनीज रोबोट को अपने यूनिवर्सिटी का प्रोडक्ट बता कर विवि प्रशासन बड़े विवाद में फंसा था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें - AI समिट में जिस चायनीज डॉग पर हुई गलगोटिया यूनीवर्सिटी की फजीहत, जानें उसकी हकीकत

Featured Video Of The Day
Iran War होगी भयनकर, 3,500 मरीन और पहुंचे, 20 साल में मिडिल ईस्ट में US की सबसे बड़ी तैनाती | War