पिता-पुत्र का शव फांसी पर लटका लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी.
Delhi Crime News: दिल्ली के ज्योति नगर इलाके के छज्जूपुर में पिता और पुत्र घर के अंदर फांसी में लटके मिले हैं. दोनों के संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई है. बेटे की उम्र 12 साल के करीब है.
फॉरेंसिक टीम के साथ दिल्ली पुलिस सबूतों को जुटा रही है, लेकिन पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी कि यह आत्महत्या है या कुछ और घटित हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जब सुबह घर के अंदर दोनों के शव लटके देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और बच्चे का शव भी उतारकर नीचे रखा.
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता के शव को भी नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
NOTE: ये खबर अपडेट की जाएगी...
Featured Video Of The Day
Malviya Nagar Hotel Fire Case में 2 और बड़ी गिरफ्तारी! | Breaking | Latest | Top | B&B | NDTV India