बैंक लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी का एक्शन, आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

Deepak Singla arrested: कई घंटों तक चली जांच के बाद ईडी की टीम ने दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया. अब एजेंसी उन्हें दिल्ली की स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी में है, जहां मंगलवार को ईडी की विशेष अदालत में पेशी होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बैंक लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी का एक्शन, आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार
Ravi Dalmia

 ED Raids on Deepak Singla: दिल्ली में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला और उनसे जुड़े कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की. बैंक लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान ईडी ने पूर्वी दिल्ली के स्वास्थ्य विहार स्थित दीपक सिंगला के घर समेत दिल्ली और गोवा के कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया.

कई घंटों तक चली जांच के बाद ईडी की टीम ने दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया. अब एजेंसी उन्हें दिल्ली की स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी में है, जहां मंगलवार को ईडी की विशेष अदालत में पेशी होगी.

ईडी ने पहले भी की थी सिंगला के ठिकानों पर छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी बैंक ऋण में कथित अनियमितताओं, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है. ईडी की टीम ने बैंक खातों, डिजिटल रिकॉर्ड और निवेश संबंधी कागजात खंगाले हैं. दीपक सिंगला को आम आदमी पार्टी के सक्रिय नेताओं में गिना जाता है और वह विश्वास नगर विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार भी रह चुके हैं. इससे पहले साल 2024 में भी ईडी ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी. हालांकि, मौजूदा कार्रवाई को लेकर अब तक दीपक सिंगला की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

इसी दौरान ईडी ने एक अन्य बड़े निवेश धोखाधड़ी मामले में भी कार्रवाई तेज कर दी. एजेंसी ने पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में बाबाजी फाइनेंस ग्रुप से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की. जांच में राम सिंह नाम के शख्स का नाम सामने आया है. अधिकारियों का दावा है कि निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये जुटाकर करीब 180 करोड़ रुपये की कथित ठगी को अंजाम दिया गया. एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और आने वाले दिनों में कई अन्य लोगों से पूछताछ की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- "मैं सीना ठोक कर कहता हूं, भारत अब नक्सल मुक्त है", बस्तर में गृह मंत्री अमित शाह ने किया दावा 

Advertisement

ईडी की कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विहार स्थित दीपक सिंगला के घर के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही. इस दौरान कोंडली विधायक कुलदीप कुमार  मोनू समेत कई नेताओं ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. कुलदीप कुमार मोनू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए कर रही है. फिलहाल, ईडी की कार्रवाई जारी है और राजनीतिक गलियारों में इस छापेमारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

यह भी पढ़ें- CG News: कांग्रेस पार्टी पर अब चोरों का प्रहार, दफ्तर से चुरा ले गए 73 नल, फर्श पर लिख गए 'आई लव अंबिकापुर'

Advertisement

Featured Video Of The Day
US Fighter Jet Collision: आसमान में आमने-सामने टकराए दो US फाइटर जेट! हवा में हुआ भयानक धमाका
Topics mentioned in this article