'हमने निर्भया से कुछ नहीं सीखा', दिल्ली में महिला से बस में गैंगरेप पर बोले केजरीवाल

Delhi Crime News: सरस्वती विहार बस स्टॉप के पास 11 मई की रात महिला को एक प्राइवेट बस चालक और कंटक्टर ने जबरदस्ती खींच लिया और खड़ी बस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं की सुरक्षा-व्यवस्था पर जताई चिंता.

Delhi Gang Rape Case: देश की राजधानी दिल्ली में प्राइवेट बस में महिला से गैंगरेप की घटना ने फिर से दहला दिया है. इससे महिलाओं की सुरक्षा-व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े होने लगे हैं. मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया आई है और घटना को लेकर चिंता व्यक्त की है. केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, "हमने निर्भया से कुछ नहीं सीखा. ये हादसा पूरे समाज के लिए कलंक है."

इसके अलावा आप (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "दिल्ली में एक और निर्भया कांड! चलती बस में फिर से गैंगरेप. दिल्ली में बीजेपी के सारे इंजन ठप हो चुके हैं. स्कूल में बच्चियां सुरक्षित नहीं, बसों में सुरक्षित नहीं."

महिला को घर जाते समय जबरदस्ती बस में खींचा

पुलिस के अनुसार, 11 मई की रात पीड़िता काम से लौट रही थी तो उस समय वह सरस्वती विहार बस स्टॉप के पास पहुंची थी. इस दौरान महिला ने वहां खड़ी बस पर मौजूद व्यक्ति से समय पूछा था, इतने में महिला को उसने बस में खींच लिया. इसके बाद आरोपी बस को नांगलोई की ओर ले गए, जहां कथित तौर पर उसके साथ बस खड़ी कर चालक और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म किया.

Advertisement

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा बस को भी जब्त कर लिया है.  पीड़िता पीतमपुरा के एक झुग्गी क्लस्टर की रहने वाली है. वह तीन बच्चों की मां है और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है.

ये भी पढ़ें- 40 का DNA टेस्ट, 200 CCTV खंगाले, तब पकड़ा गया दरिंदा, 8 महीने पहले की थी हैवानियत

Featured Video Of The Day
ई-रिक्शा पर केंद्रीय कानून मंत्री - Video