Delhi Encounter: बापरौला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, भाऊ गैंग के 2 शूटरों को दबोचा, पैर में लगी गोली

Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भाऊ गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है. इन पर दिल्ली-हरियाणा में कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
(फाइल फोटो)

Delhi Encounter: दिल्ली के बापरौला गांव में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और भाऊ गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटर्स के पैर में गोली लगी. जिसके बाद पुलिस ने दोनों शूटरों को धर दबोचा. यह मुठभेड़ सुबह करीब चार बजे UER के पास खेतों में हुई, जहां पुलिस पहले से ही इनपुट के आधार पर ट्रैप लगाकर बैठी थी. ये शूटर्स दिल्ली में बड़ी वारदात की फिराक में थे. यह एकाउंटर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने किया है. 

'भाऊ गैंग' के दो शूटर गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में भाऊ गैंग के दो बदमाशों के पैर में गोली लगी हैं. इन शूटरों की पहचान दीपक और अतुल के रूप में हुई है. दीपक ने दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर की हत्या की थी. वहीं दूसरा आरोपी अतुल है, जो गुरुग्राम में हाल में हुई कार शोरूम फायरिंग में शामिल था.

पुलिस ने शूटरों को ऐसे धर दबोचा

दोनों बदमाशों के रनहौला इलाके में आने की खबर थी, जिसके बाद स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने ट्रैप लगाया था. दोनों बदमाशों के आने के बाद उन्हें रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों पर गोलियां चलाई, जिसमें दोनों आरोपी के पैरों में गोली लगी. घायल हालत में दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और इसके बाद बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया.

दोनों के खिलाफ दिल्ली-हरियाणा में FIR दर्ज

इन दोनों बदमाशों के खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. दोनों बदमाश भाऊ गैंग से जुड़े हैं. बता दें कि गैंगस्टर भाऊ इस वक्त विदेश में बैठकर अपने पूरे गैंग को ऑपरेट कर रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'पहले संबंध बनाओ, फिर KYC करेंगे', लाडकी बहिण योजना के बहाने गंदी हरकत

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में 3 साल के मासूम पर तेंदुए का हमला, सुपर मॉम-पिता ने लेपर्ड के जबड़े से बेटे को बचाया, गांव में दहशत का माहौल

Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: जाट+OBC+ब्राह्मण, तैयार समीकरण! कैबिनेट विस्तार, हैट्रिक का प्लान? UP
Topics mentioned in this article