दिल्ली में बुलडोजर एक्शन, शालीमार बाग में तोड़े जा रहे 150 घर, जानें क्यों की जा रही डिमोलिशन की कार्रवाई

दिल्ली के शालीमार बाग में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है. सुबह 4 बजे से ही करीब 150 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली के शालीमार बाग में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू.

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग एरिया में रविवार सुबह-डिमोलिशन की बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. सुबह चार बजे से मैक्स हॉस्पिटल रोड पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है. सुरक्षा के लिहाज से यहां कई पैरामीलट्री फोर्सेस, दिल्ली पुलिस के जवान बड़ी संख्या में रात से ही तैनात कर दिए गए थे. यहां करीब 150 घरों को तोड़ा जाना है. 

सड़क को किया जाना है चौड़ा 

दरअसल, शालीमार बाग में मैक्स हॉस्पिटल रोड डिमोलिशन की कार्रवाई की जा रही है. सड़क चौड़ी करने के लिए यहां बने 150 से घरों को गिराया जा रहा है जो काफी पुराने और बहुमंजिला मकान हैं. डिमोलिशन की कार्रवाई पूरी होने के बाद आउटर रिंग रोड से आजादपुर मंडी की ओर जाने वाली सड़क को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से आजादपुर मंडी तक सीधा जोड़ा जाएगा. 

कोर्ट से नहीं मिली राहत 

बता दें कि सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव के के बाद बीच में आए 150 मकान मालिकों को पहले नोटिस दिए थे. जिसमें उनसे 30 मई 2026 तक इन मकानों को खाली करने के लिए कहा गया था. इसके बाद मकान मालिकों ने पहले दिल्ली हाईकोर्ट और फिर सर्वोच्च न्यायालय यानी सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली. 

कुछ लोगों ने खाली किया घर 

सुप्रीम कोर्ट ने भी सभी को 30 मई तक घरों को खाली करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद कुछ लोगों ने अपने आप घरों को खुद खाली किया और सामान लेकर चले गए. हालांकि, कुछ लोगों  का सम्मान अब भी घरों में मौजूद है. तय मियाद खत्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच 31 मई की सुबह डिमोलिशन की कार्रवाई शुरू कर दी गई. 

Advertisement

(अनिल कुमार की रिपोर्ट) 

ये भी पढ़ें... 

लखनऊ KGMU में छह मजारें लावारिस निकलीं, बुलडोजर चलाने की तैयारी! नोटिस लगाया गया

इंटरनेशनल बॉर्डर के पास 15 किमी तक हटेंगे अवैध निर्माण, अमित शाह ने बुलडोजर चलाने को दी मंजूरी
 

Featured Video Of The Day
Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या मर्डर केस का आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर | Breaking News