CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड

कोर्ट ने अपने आदेश में जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक रिटायर्ड अधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई को सोची-समझी साजिश करार दिया. अदालत ने कहा- यह कार्रवाई न केवल अवैध थी, बल्कि अधिकारियों ने अपने पद का इस्तेमाल करते हुए एक निर्दोष अधिकारी को परेशान करने की कोशिश की थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 25 साल पुराने एक मामले में CBI के एक मौजूदा जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक रिटायर्ड अधिकारी को दोषी करार दिया. कोर्ट ने दोनों अधिकारियों जॉइंट डायरेक्टर रमनीश और रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस वीके पांडे को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई. हालांकि, बाद में अदालत ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी. कोर्ट के इस फैसले के बाद डायरेक्टर रमनीश गीर चर्चा में आ गए. जानिए, कौन हैं रमनीश गीर?  

जानिए क्या है मामला?

यह मामला 1985 बैच के आईआरएस अधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल की शिकायत से जुड़ा है, जो उस समय दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एनफोर्समेंट के पद पर कार्यरत थे. अग्रवाल का आरोप था कि 19 अक्टूबर 2000 को उनके घर पर छापा मारा गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद 38 दिन तक अशोक कुमार अग्रवाल को जेल में रहना पड़ा. 

कांग्रेस विधायक मसूद एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा पर कराएंगे FIR, क्या है मक्का-मदीना से जुड़ा ये मामला   

कोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा?

इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपने फैसले में कहा- 'यह रेड सिर्फ केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (सीएटी) के 28 सितंबर 2000 के आदेश को नाकाम करने के उद्देश्य से की गई थी. सीएटी ने अपने आदेश में अग्रवाल के निलंबन की चार सप्ताह के भीतर समीक्षा करने के निर्देश दिए थे. इस आदेश का पालन करने की जगह सीबीआई अधिकारियों ने 18 अक्टूबर 2000 की शाम को एक गुप्त बैठक की और अगले दिन सुबह अग्रवाल के घर पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बनाई. अदालत ने इस कार्रवाई को एक सोची-समझी साजिश करार दिया. अदालत ने कहा- यह कार्रवाई न केवल अवैध थी, बल्कि अधिकारियों ने अपने पद का इस्तेमाल करते हुए एक निर्दोष अधिकारी को परेशान करने की कोशिश की.  

Advertisement

Instagram वाले 'कमलेश' ने तोड़ा दिल, तो दिल्ली वाले पति 'अजय' के लिए टावर पर चढ़ी 'सीमा'; भदोही में बड़ा ड्रामा

कोर्ट ने सुनाई तीन महीने की सजा

29 अप्रैल को तीस हजारी कोर्ट के जज शशांक नंदन भट्ट ने सीबीआई के जॉइंट डायरेक्टर रमनीश और रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस वीके पांडे को तीन महीने की सजा सुनाई. इसके बाद 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran War | Donald Trump के गोदाम खाली! ईरान में 'दिवाली' !
Topics mentioned in this article