जेवर एयरपोर्ट के पास घर का सपना दिखा रहे थे, अवैध कॉलोनी पर यमुना अथॉरिटी ने चलाया बुलडोजर

ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजरों को स्पष्ट चेतावनी दी गई. प्राधिकरण ने कहा कि यदि भविष्य में अवैध कॉलोनी काटने का प्रयास किया गया, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ अभियान
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास लगभग एक लाख वर्ग मीटर अवैध जमीन को कब्जामुक्त कराया है
  • यह कार्रवाई प्राधिकरण के सीईओ राकेश सिंह के निर्देश पर अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ की गई थी
  • बुलडोजर कार्रवाई में साबोता और दयानातपुर गांवों में आधा दर्जन बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पास सोमवार को यमुना प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की. प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ अभियान चलाकर करीब 400 करोड़ रुपये की जमीन को कब्जामुक्त कराया. इस दौरान लगभग 1 लाख वर्ग मीटर भूमि से अवैध कब्जे हटाया गया है. यह कार्रवाई यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश सिंह के निर्देश पर की गई.

ये भी पढ़ें- पापा, आपके फोन की आस लगाए बैठी हूं... कैप्टन सुमित कपूर की बेटी का ये भावुक नोट रुला देगा

 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

प्राधिकरण का दस्ता साबोता और दयानातपुर गांवों में पहुंचा और आधा दर्जन बुलडोजरों के साथ अवैध निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू किया. कॉलोनाइजरों द्वारा जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध रूप से कॉलोनियां काटी जा रही थीं. इन अवैध कॉलोनियों में 'एरो ग्रीन बिल्डर' जैसे डेवलपर्स लोगों को एयरपोर्ट के पास घर दिलाने का सपना दिखा रहे थे.

बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के आसपास अवैध निर्माण पर पूरी तरह से रोक है, लेकिन इसके बावजूद कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनियां काटने और निर्माण करने की कोशिश कर रहे थे.

अवैध कॉलोनियां काट रहे थे कॉलोनाइजर

ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजरों को स्पष्ट चेतावनी दी गई. प्राधिकरण ने कहा कि यदि भविष्य में अवैध कॉलोनी काटने का प्रयास किया गया, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्राधिकरण द्वारा की गई इस बुलडोजर कार्रवाई के बाद अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया.

Featured Video Of The Day
आखिरी रात ऐसा क्या हुआ? अजित के Driver ने मौत पर किए खुलासे