नोएडा के आधा दर्जन से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Noida School Threat Call: धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए. पुलिस स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चला रही है. फिलहाल सर्च अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. मामला सेक्टर 58 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर -62 के फादर  एंजेल स्कूल का है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नोएडा के स्कूलों को धमकी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फादर एंजल स्कूल समेत कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली है
  • धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूलों की छुट्टी कर दी गई और बच्चे तुरंत उनके परिजनों को सौंपे गए
  • पुलिस और बम निरोधक दल ने मौके पर पहुंचकर स्कूलों में सर्च ऑपरेशन किया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

 नोएडा के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सेक्टर -62 स्थित फादर एंजल स्कूल समेत आधा दर्जन से अधिक निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ये धमकी स्कूलों को ईमेल के जरिए भेजी गई है. स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलते ही आनन-फानन में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई. जिसके बाद बच्चों के परिजन उनको तुरंत स्कूल लेने पहुंच गए. 

वहीं धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए. पुलिस स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चला रही है. फिलहाल सर्च अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. ये मामला सेक्टर 58 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर -62 के फादर  एंजेल स्कूल का है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पहले भी कई बार ऐसी धमकियां दी जा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें-गुरुग्राम में स्कूल खुलते ही घर वापस लौटे बच्चे, 12 स्कूलों को मिला बम की धमकी भरा मेल

गुरुग्राम के कई स्कूलों को भी मिला था धमकी भरा ईमेल

बता दें कि 10 मार्च को गुरुग्राम के कई स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया था. धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी, जिसमें स्कूल भवनों में बम लगाए जाने की चेतावनी दी गई थी. धमकी मिलने की खबर मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी. सुबह स्कूल खुलते ही कई बड़े स्कूलों के प्रबंधन को एक साथ धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था. ई-मेल में स्कूल परिसरों में बम लगाए जाने की बात कही गई थी. संदेश मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

नोएडा के स्कूलों को पहले भी मिली बम की धमकी

फरवरी महीने में दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल और एयरफोर्स स्कूल को भी धमकी दी गई थी. वहीं नोएडा के एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिनमें एमिटी स्कूल भी शामिल था. स्कूलों में तलाशी के लिए चेकिंग अभियान छेड़ा गया था. ये धमकी CBSE एग्जाम के दौरान दी गई थी. हालांकि स्कूल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran War: अल्टीमेटम से कुछ घंटे पहले पलटे Trump, ईरान ने कहा अमेरिका से कोई बातचीत नहीं हुई