Lenskart की ड्रेस कोड नीति के विरोध में उतरा बजरंग दल, स्टोर पर जमकर किया हंगामा

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धार्मिक पहचान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. संगठन ने कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि इस विवादित नीति को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए और कार्यस्थल पर सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान सुनिश्चित किया जाए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
lenskart के स्टोर पर बवाल
NDTV
ग्रेटर नोएडा:

​ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थिति गौर सिटी मॉल स्थित लेंसकार्ट के शोरूम पर रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कंपनी की ड्रेस कोड नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का मुख्य कारण कंपनी द्वारा तय किया गया वो नियम था, जिसके तहत हिंदू धार्मिक प्रतीकों  तिलक, बिंदी, सिंदूर और कलावा पहनने पर प्रतिबंध लगाने की खबरें सामने आई थी. 

जानकारी के अनुसार बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शोरूम के भीतर मौजूद कर्मचारियों को तिलक लगाकर भारतीय संस्कृति परंपराओं के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की.​प्रदर्शनकारियों का तर्क था कि भारत की धरती पर व्यापार करने वाली किसी भी संस्था को यहां की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और धार्मिक स्वतंत्रता का पूर्ण सम्मान करना चाहिए. 

कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धार्मिक पहचान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. संगठन ने कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि इस विवादित नीति को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए और कार्यस्थल पर सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान सुनिश्चित किया जाए. साथ ही उन्होंने कंपनी से इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करते हुए हिंदू समाज से माफी मांगने की बात भी कही है.​ इस दौरान स्टोर पर जमक हंगामा भी हुआ.

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि कंपनी प्रशासन ने समय रहते उचित कदम नहीं उठाए और अपनी नीति में सुधार नहीं किया, तो इस विरोध प्रदर्शन को देशव्यापी स्तर पर और अधिक तेज किया जाएगा. वहीं बिसरख पुलिस ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इस प्रदर्शन के बारे में पहले से कोई सूचना नहीं मिली थी. पुलिस के अनुसार कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखकर वहां से चले गए और वर्तमान में किसी भी पक्ष की ओर से कोई  शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: हमला या समझौता, ट्रंप क्या करेंगे? Donald Trump | Iran US Ceasefire | America
Topics mentioned in this article