AI समिट के कारण दिल्ली में ट्रैफिक जाम, सराय काले खां से लेकर ITO समेत कई इलाकों में थमी रफ्तार

भारत मंडपम में आयोजित इंटरनेशनल समिट को लेकर सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट के कारण डायवर्जन से प्रमुख रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

राजधानी दिल्ली में सोमवार से शुरू हुए पांच दिवसीय 'AI इम्पैक्ट समिट 2026' के पहले ही दिन दिल्लीवालों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा. भारत मंडपम में आयोजित इस इंटरनेशनल समिट के कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कई प्रमुख रास्तों पर रूट डायवर्जन की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं. 

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सराय काले खां के पास, डीएनडी फ्लाईओवर, विकास मार्ग-आईटीओ, नारायणा, दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन क्षेत्र और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन-पुल मिठाई कॉरिडोर समेत प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. ट्रैफिक इतना था कि गाड़ियां मुश्किल से चल पा रही थीं.

ये भी देखें- CBSE बोर्ड परीक्षा में हो सकते हैं लेट, ये ट्रैफिक एडवायजरी जरूर देख लें दिल्ली के छात्र

कई यात्रियों ने आधे घंटे से भी अधिक समय तक ट्रैफिक में फंसे रहने की शिकायत की. कई लोगों ने इस दौरान ईंधन की बर्बादी को लेकर चिंता जताई. एक यात्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ये समय और ईंधन की बर्बादी है. दिल्ली के लोग बेहतर ट्रैफिक मैनजमेंट की उम्मीद करते हैं. हम पिछले 15 मिनट से फंसे हुए हैं और अभी निकलने का रास्ता भी नहीं दिख रहा.

ईस्ट दिल्ली के अशोक नगर में एक यात्री ने बताया कि 20 मिनट से अधिक समय तक ट्रैफिक ठप रहा. इसकी प्रमुख वजह चल रहे कंस्ट्रक्शन और एआई इम्पैक्ट समिट सम्मेलन को लेकर लगाए गए प्रतिबंध बताए. यात्री ने कहा कि हर जगह ट्रैफिक जाम, धुआं और भीड़भाड़ है… लोग आसानी से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं. एक यात्री ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ भारी ट्रैफिक जाम और वाहनों की आवाजाही ठप होने की बात बताई.

ये भी देखें- दिल्ली में AI समिट शुरू, सुरक्षा पर 10,000 पुलिस, जानिए ट्रैफिक, एजेंडा, शेड्यूल और कब क्या-क्या होगा?

Advertisement

गौरतलब है कि 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन किया जा है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, विदेशी प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्यों सहित 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.

इस मेगा आयोजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शहर भर में 10 हजार से अधिक कर्मियों को तैनात किया है. इनमें से लगभग 5 हजार ट्रैफिक कर्मचारी वाहनों की आवाजाही, मार्ग परिवर्तन और वीआईपी रूट्स को संभालने में लगाए गए हैं. वीवीआईपी कॉरिडोल में एम्बुलेंस भी तैनात की गई हैं.

Advertisement

पुलिस अधिकारी मथुरा रोड, सरदार पटेल मार्ग, जनपथ, अकबर रोड, शांति पथ और भैरों मार्ग सहित प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में जुटे हुए हैं. ट्रैफिक के अलावा  खुफिया जानकारी और इमरजेंसी प्रतिक्रिया की निगरानी के लिए समन्वित सेल बनाई गई है. 

ये भी देखें- AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: AI के 'महाकुंभ' का PM मोदी ने किया उद्घाटन, देखी तकनीक की झलक

Advertisement


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Explained: World's Biggest Waterfall जो दिखाई नहीं देता! Denmark Strait Cataract का पूरा सच
Topics mentioned in this article