Jewar Airport flyover Accident: जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, भारी क्रेन पलटने 3 से 4 मजदूर दबे

जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर पर गुरुवार शाम को बारिश के बीच गार्डर उठाने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर क्रेन पलट गया. हादसे के वक्त साइट पर 6 से 7 मजदूर काम कर रहे थे. इस हादसे में 3 से 4 मजदूरों के क्रेन के नीचे दबने की खबर है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर पर गुरुवार शाम को भारी क्रेन पलटने 3 से 4 मजदूर क्रेन के नीचे दब गए
gurpreet Singh

Jewar Airport flyover Accident News: जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर पर गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, यहां भारी क्रेन पलटने 3 से 4 मजदूर क्रेन के नीचे दब गए. ये हादसा फरीदाबाद के पनहेड़ा खुर्द के पास निर्माण स्थल पर हुआ. बताया जाता है कि गार्डर उठाने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर क्रेन क्रेन पलट गया. हादसे के वक्त साइट पर 6 से 7 मजदूर काम कर रहे थे. इस हादसे में 3 से 4 मजदूरों के क्रेन के नीचे दबने की खबर है.

बताया जाता है कि तेज बारिश के बाद कीचड़ बनने से क्रेन का संतुलन बिगड़ गया. जिससे क्रेन पलट गया. हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग और मजदूर तुरंत बचाव कार्य में जुट गए.

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. दबे मजदूरों को निकालकर अस्पताल भेजा गया. अभी कई और मजदूरों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है. इसके अलावा, कुछ मजदूरों की मौत की भी चर्चा है, लेकिन अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें- नोएडा के सेक्टर 150 में गड्ढे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का रेस्क्यू करने वाले मोनिंदर गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोप

Advertisement

यह भी पढ़ें- चिराग त्यागी हत्याकांड: न्याय के लिए फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग ने पकड़ा जोर

Featured Video Of The Day
चंबल में 200 अंडों से बाहर आए 91 नन्हें घड़ियाल शावक
Topics mentioned in this article