दिल्ली-NCR में AC ब्लास्ट का खौफनाक VIDEO, बम धमाके जैसी आवाज, एक की मौत

AC Blast Video: वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि मानो बम फटा हो. यह घटना गाजियाबाद के पटेल नगर का है. यहां एयर कंडीशन सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई. करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया जा सका. आग को बुझाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गाजियाबाद में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में आग लगने की कई घटनाएं हुईं, जिनमें कुछ में एसी ब्लास्ट की आशंका जताई गई है.
  • गाजियाबाद के पटेल नगर में एयर कंडीशन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी, जिससे आठ दमकल गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं.
  • आग बुझाने के दौरान भूतल पर 80 वर्षीय त्रिलोकी नाथ मृत पाए गए, जो तीन मंजिला भवन के अंदर थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजियाबाद:

AC Blast Viral Video: दिल्ली-NCR में बीते कुछ दिनों में भीषण आग लगने की घटनाएं सामने आई है. दिल्ली के विवेक विहार में लगी आग में 9 लोग जिंदा जल गए थे. गाजियाबाद में लगी आग में कई फ्लैट खाक हो गए. अगलगी की इस भीषण घटनाओं के पीछे एसी ब्लास्ट की चर्चाएं भी थी. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इन घटनाओं का असल एसी ब्लास्ट ही था या कुछ और. इस बीच शनिवार सुबह गाजियाबाद से एसी ब्लास्ट का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. 

वीडियो देख लगा मानो बम फटा हो

वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि मानो बम फटा हो. यह घटना गाजियाबाद के पटेल नगर का है. यहां एयर कंडीशन सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई. करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया जा सका. आग को बुझाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

80 साल के बुर्जुग की मौत

आग बुझाने जाने के बाद वहां सर्च ऑपरेशन के दौरान भूतल पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला. जिनकी पहचान त्रिलोकी नाथ उम्र लगभग 80 वर्ष के रूप में हुई. बताया गया कि सर्विस सेंटर 3 मंजिला मकान में है. जिसके अंदर रखे एसी के अंदर भरी जाने वाली गैस के सिलेंडरों व एसी के कंप्रेसरो में ब्लास्ट हो रहा था.

Advertisement

कई फायर स्टेशनों से बुलवाए गए दमकल

घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित इस आग इतनी भीषण थी कि आस-पास के घरों में फैलने की आशंका थी. आग की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने आस-पास के फायर स्टेशन वैशाली, साहिबाबाद और मोदीनगर से 
भी दमकलों को बुलवाया. 

दो गाड़ी, 10 बाइक भी जले

आग की इस भीषण घटना से भवन के अंदर कुछ वाहन भी जल गए. जिसमें 2 गाड़ियां, 10 मोटर साइकिल थे. फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आस-पास में स्थित घरों को सुरक्षित बचाया.  चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल सिंह ने बताया अब आग पर काबू पा लिया गया है. 

(गाजियाबाद से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें - दिल्ली विवेक विहार अग्निकांड में दो परिवार खत्म, मरने वालों में डेढ़ साल के पोते से लेकर 58 तक के दादा तक

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Thalapathy Vijay Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में शपथ लेते ही विजय ने 'बरसाया' पैसा!